Breaking News
‘हम करके रहेंगे’: मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए दिया नया नाराNarnaul: डीसी ने किया अटेली अनाज मंडी का निरीक्षण, गेट पास व श्रमिक कैंटीन की व्यवस्थाएं परखींNamo Bharat Corridor: हरियाणा का मास्टरप्लान नमो भारत स्टेशनों के पास बसेंगे हाईटेक शहर, मॉल और सोसायटियों का खुलेगा रास्ताNarnaul: सेवा ज्योति यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प की ज्योतिAnil Vij Ambala: अंबाला में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में अनिल विज का बड़ा बयान, 2047 का विकसित भारत हम सभी का संकल्प‘हम करके रहेंगे’: मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए दिया नया नाराNarnaul: डीसी ने किया अटेली अनाज मंडी का निरीक्षण, गेट पास व श्रमिक कैंटीन की व्यवस्थाएं परखींNamo Bharat Corridor: हरियाणा का मास्टरप्लान नमो भारत स्टेशनों के पास बसेंगे हाईटेक शहर, मॉल और सोसायटियों का खुलेगा रास्ताNarnaul: सेवा ज्योति यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प की ज्योतिAnil Vij Ambala: अंबाला में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में अनिल विज का बड़ा बयान, 2047 का विकसित भारत हम सभी का संकल्प

Sewa Jyoti Yatra Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में बोले मंत्री कृष्ण लाल पंवार, 2014 में 11वें स्थान पर थी अर्थव्यवस्था, आज चौथे नंबर पर पहुंचा भारत

GGaganpreet Kaur
Sewa Jyoti Yatra Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में बोले मंत्री कृष्ण लाल पंवार, 2014 में 11वें स्थान पर थी अर्थव्यवस्था, आज चौथे नंबर पर पहुंचा भारत

कुरुक्षेत्र में बोले मंत्री कृष्ण लाल पंवार, 2014 में 11वें स्थान पर थी अर्थव्यवस्था

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Sewa Jyoti Yatra Kurukshetra: हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार बुधवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। थीम पार्क में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने हाथ में मशाल लेकर यात्रा की अगुवाई की और शहरवासियों को विकास का संकल्प दिलाया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह पदयात्रा थीम पार्क से शुरू होकर छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब और रेलवे रोड से गुजरते हुए रुद्रा चौक पहुंची, जहां मंत्री पंवार ने ‘विकसित भारत संकल्प चौक’ का औपचारिक अनावरण किया।

पीएम मोदी का सुना संबोधन, 25 वर्षों के सेवा काल को बताया प्रेरणादायी

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पंचायत मंत्री ने आम लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी ध्यानपूर्वक सुना। पंवार ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 2014 में देश के प्रधान सेवक का पद संभाला था। उनके 25 वर्षों के बेदाग और समर्पित प्रशासनिक सेवा काल के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस को घेरा: ’52 से 99 सीटें कैसे हो गईं?’

विपक्ष, खासकर राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा चुनाव में वोट चोरी के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कृष्ण लाल पंवार ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना जनाधार पूरी तरह खो चुकी है और जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। पंवार ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 52 सीटें मिली थीं, जबकि 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 99 तक पहुंच गया। यदि भाजपा वोट चोरी करती तो कांग्रेस की सीटें 52 से नीचे गिरतीं, बढ़तीं नहीं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में नायब सैनी सरकार हर वर्ग को साथ लेकर शानदार काम कर रही है।

2014 में 11वें नंबर पर थी अर्थव्यवस्था, आज चौथे पायदान पर पहुंचा भारत

देश की आर्थिक प्रगति और वैश्विक साख का जिक्र करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सुरक्षा, धार्मिक गौरव और आर्थिक मोर्चे पर नई पहचान दिलाने का वादा किया था। 2014 में भारत दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं (GDP) की सूची में 11वें स्थान पर था, जो आज छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। बहुत जल्द भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनने जा रहा है।

रक्षा क्षेत्र में ‘मेड इन इंडिया’ का बोलबाला, राम मंदिर और धारा 370 का किया जिक्र

सुरक्षा और रक्षा उत्पादन के मुद्दे पर पंवार ने कहा कि पहले हमारी सेना के हथियारों का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करना पड़ता था, लेकिन आज देश में 60 से 65 फीसदी हथियार ‘मेड इन इंडिया’ के तहत स्वदेश में ही बन रहे हैं और भारत अब अन्य देशों को हथियार निर्यात भी कर रहा है। सांस्कृतिक पुनर्जागरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का खात्मा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने साबित कर दिया कि भारत एक मजबूत और अखंड राष्ट्र है।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में किराए पर दुकान लेने आए ठग ने बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार, डिजाइन देखने के बहाने सोने की बालियां लेकर फरार

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।