Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Sonipat Illegal Liquor: सोनीपत में सीएम फ्लाइंग का बड़ा एक्शन: चुनाव से पहले पकड़ी गई ₹40 लाख की अवैध शराब

AAmandeep Singh
सोनीपत में सीएम फ्लाइंग का बड़ा एक्शन: चुनाव से पहले पकड़ी गई ₹40 लाख की अवैध शराब
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सोनीपत। हरियाणा में चुनावी बिगुल बजते ही शराब तस्करों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है, लेकिन सोनीपत में सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। खरखौदा क्षेत्र के पीपली केएमपी (KMP) के पास स्थित एक होटल की पार्किंग में खड़े 22 टायरी ट्राले से पुलिस ने 40 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर ‘गैंग बस्ट ऑपरेशन’ की तर्ज पर की गई, जिसमें आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर था।

चावल के छिलकों के नीचे ‘चंडीगढ़ मार्का’ का खेल

विज्ञापन

जब सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची, तो प्रथम दृष्टया ट्राला सामान्य दिखाई दे रहा था। ट्राले पर तिरपाल बंधा था और ऊपर चावल के छिलकों से भरी 100 से ज्यादा बोरियां रखी थीं। अधिकारियों को शक हुआ तो बोरियां हटवाई गईं, जिसके बाद नीचे शराब की पेटियों का विशाल जखीरा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। जांच में पता चला कि बरामद शराब ‘चंडीगढ़ मार्का’ है, जिसकी बिक्री केवल चंडीगढ़ में ही वैध है। तस्करों ने एक्साइज ड्यूटी बचाने और अवैध लाभ कमाने के लिए इसे सोनीपत के रास्ते खपाने की तैयारी की थी।

चुनावी सप्लाई की आशंका और पुलिसिया दबिश

प्रारंभिक जांच में सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस शराब का इस्तेमाल आगामी नगर निगम चुनावों के दौरान किया जाना था। सोनीपत और आसपास के इलाकों में चुनावी माहौल होने के कारण तस्करों को लगा कि वे भारी वाहनों की आड़ में इस खेप को निकाल लेंगे। जब्त की गई 1238 पेटियों में अलग-अलग साइज की कुल 13,416 बोतलें और 5,760 पव्वे मिले हैं। ट्राले के अंदर से एक मोबाइल फोन भी मिला है, जो इस नेटवर्क के असली मालिकों तक पहुंचने का सबसे बड़ा सुराग साबित हो सकता है।

आरोपियों की तलाश और कानूनी कार्रवाई

फिलहाल पुलिस ने ट्राला (HR 84-3609) और अवैध शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। आबकारी विभाग (Excise Department) की टीम ने मौके पर पहुंचकर बोतलों की गिनती पूरी कर ली है। हालांकि छापेमारी के दौरान ड्राइवर या क्लीनर हाथ नहीं लग सके, लेकिन पुलिस का दावा है कि ट्राले के मालिक और फोन की कॉल डिटेल खंगालकर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय थाना पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की कमान संभाल ली है।

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।