Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Sonipat Factory Fire: सोनीपत कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग: 3 फैक्ट्रियां जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

AAmandeep Singh
सोनीपत कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग: 3 फैक्ट्रियां जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सोनीपत। सोनीपत के कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह उस वक्त कोहराम मच गया जब एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री से धुएं का काला गुबार आसमान छूने लगा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले फैक्ट्री नंबर-56 ‘अल्सर इंडस्ट्रीज’ में भड़की, जहां कूलर, पंखे और जूसर मिक्सर बनाने का काम होता था। प्लास्टिक और बिजली के उपकरणों की मौजूदगी के कारण आग ने चंद मिनटों में ही भयावह रूप अख्तियार कर लिया। देखते ही देखते लपटें इतनी ऊंची उठीं कि उन्होंने पड़ोस की दो अन्य फैक्ट्रियों (नंबर 57 और 58) को भी अपनी जद में ले लिया।

तेज हवाओं ने बढ़ाई मुश्किल, परिसर में खड़ी कार भी जलकर राख

विज्ञापन

हादसे के वक्त चल रही तेज हवाओं ने आग में घी का काम किया। आग की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैक्ट्री परिसर के भीतर खड़ी एक कार को बाहर निकालने का समय भी नहीं मिला और वह देखते ही देखते लोहे के ढांचे में तब्दील हो गई। फैक्ट्री के भीतर रखा लाखों रुपये का तैयार माल और कच्चा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि आग फैलते ही कर्मचारियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

आसपास के जिलों से बुलाई गईं दमकल की गाड़ियां

सूचना मिलते ही सोनीपत के कुंडली दमकल केंद्र से टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग के विकराल रूप को देखते हुए विभाग ने तुरंत पड़ोसी जिलों से भी अतिरिक्त गाड़ियां मंगवाईं। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग फैक्ट्री नंबर-56 से फैली थी और हवा के रुख ने इसे 57 और 58 नंबर यूनिट तक पहुंचा दिया। फिलहाल दर्जनों गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हैं। धुएं के गुबार के कारण दमकलकर्मियों को अंदर दाखिल होने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

पुलिस और प्रशासन जांच में जुटे

सोनीपत कुंडली थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है और औद्योगिक क्षेत्र के इस हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहली प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाकर इसे और फैलने से रोकना है। एक बार स्थिति नियंत्रण में आने के बाद ही आग लगने के असल कारणों का पता लगाया जा सकेगा। हालांकि, शुरुआती तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट का मामला माना जा रहा है, लेकिन विभाग लापरवाही के एंगल से भी जांच करेगा।

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।