Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Sonipat News Today: सोनीपत में सफाई कर्मचारियों पर FIR: JCB रोकने और सड़क पर कूड़ा फेंकने के आरोप में केस दर्ज

AAmandeep Singh
सोनीपत में सफाई कर्मचारियों पर FIR: JCB रोकने और सड़क पर कूड़ा फेंकने के आरोप में केस दर्ज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सोनीपत। सोनीपत में पिछले कई दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब टकराव की स्थिति में पहुंच गई है। शहर को कूड़ा मुक्त करने की कोशिशों में जुटे नगर निगम प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। निगम का आरोप है कि हड़ताली कर्मचारी न केवल खुद काम नहीं कर रहे, बल्कि शहर की वैकल्पिक सफाई व्यवस्था में भी हिंसक तरीके से रोड़े अटका रहे हैं। संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ और सैनिटरी इंस्पेक्टर सुंदर की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने 10 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सड़क पर कूड़ा पलटा और रात के अंधेरे में किया हमला

विज्ञापन

प्रशासन ने पुलिस को दी शिकायत में बेहद चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। आरोप है कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी JBM की गाड़ियों को जबरन रोका गया और उनमें भरा कूड़ा निगम कार्यालय के सामने सड़क पर बिखेर दिया गया। हद तो तब हो गई जब रात के समय शहर की सफाई में जुटीं जेसीबी (JCB) और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कुछ लोगों ने हमला करने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों के हाथों में तेजधार हथियार और डंडे थे, जिनका इस्तेमाल कर सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाने और ड्राइवरों में दहशत पैदा करने की कोशिश की गई।

डरे हुए हैं आउटसोर्स कर्मचारी, काम करना हुआ मुश्किल

हड़ताल के बीच शहर को साफ रखने का जिम्मा संभाल रही निजी सोसायटियों और एजेंसियों ने भी अपनी व्यथा सुनाई है। ‘डिंग मैनपावर’ और ‘महिला आदर्श सोसायटी’ ने प्रशासन को बताया कि उनके कर्मचारी रात के समय जब सड़क साफ करने निकलते हैं, तो हड़ताली गुट उन्हें काम बंद करने की धमकी देता है। इस दबाव और डर के चलते मशीन ऑपरेटर और सफाई कर्मी मानसिक तनाव में हैं, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है।

इन चेहरों पर गिरी गाज, बीएनएस की धाराओं में उलझे

पुलिस ने इस मामले में राजा, भारत, राहुल, विशाल, दीपक, कृष्ण, सोमी, सुनील और राकेश समेत 10 लोगों को नामजद किया है। इन सभी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 132 (सरकारी काम में बाधा), 191(2) (दंगा करना), और 351(2) (आपराधिक धमकी) जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एक तरफ जहाँ पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी है, वहीं दूसरी ओर हड़ताली संगठन आज रोहतक में सरकार और प्रशासन के साथ होने वाली बैठक पर नजरें टिकाए हुए हैं।

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।