Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Sonipat news: सोनीपत के जगदीशपुर क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर और परिवार पर हमला, 8 घायल, 4 रोहतक PGI रेफर

GGaganpreet Kaur
Sonipat news: सोनीपत के जगदीशपुर क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर और परिवार पर हमला, 8 घायल, 4 रोहतक PGI रेफर

सोनीपत के जगदीशपुर क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर और परिवार पर हमला

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Sonipat news: सोनीपत जिले के गांव जगदीशपुर में देर रात कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों के एक गुट ने खूनी तांडव मचाया। गांव के एक निजी क्लीनिक में घुसकर 10 से 12 हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से डॉक्टर और उनके परिजनों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इस वारदात में डॉक्टर समेत परिवार के 8 सदस्य बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। चारों तरफ मची चीख-पुकार और वारदात का खौफनाक वीडियो भी अब सामने आ चुका है, जिसमें आरोपी हाथों में हथियार लहराते हुए भागते नजर आ रहे हैं।

घायलों में से चार लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सोनीपत से रोहतक पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

क्लीनिक में मचाया तांडव, सामान तोड़ा और दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मिली जानकारी के मुताबिक, जगदीशपुर स्थित क्लीनिक पर देर रात अचानक 10 से 12 की संख्या में पहुंचे उपद्रवियों ने हमला बोल दिया। हमलावर अपने साथ लाठी-डंडे और लोहे की छड़ें लाए थे। क्लीनिक में दाखिल होते ही उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी और वहां मौजूद डॉक्टर व उनके परिजनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आईं घर की महिलाओं को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा।

अचानक हुए इस हमले से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र होते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।

दिन में हुई थी कहासुनी, पीड़ितों का आरोप- ‘समय पर आती पुलिस तो न होती वारदात’

घटना के बाद पीड़ित परिवार में भारी रोष व्याप्त है। परिजनों का कहना है कि दिन के समय आरोपियों के साथ किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस बात की बाकायदा लिखित और मौखिक सूचना स्थानीय पुलिस को तुरंत दे दी गई थी।

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन की ढिलाई पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि पुलिस समय रहते शिकायत पर संज्ञान लेती और गश्त बढ़ाती, तो देर रात इस बड़ी वारदात को रोका जा सकता था। पुलिस की लापरवाही की वजह से ही हमलावरों का मनोबल बढ़ा और उन्होंने इस दुस्साहस को अंजाम दिया।

राई थाना पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी से हमलावरों की पहचान तेज

वारदात की सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी का कहना है कि सोशल मीडिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– अंबाला में दिनदहाड़े घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला पर चलाई गोली, जांघ को छूकर निकली

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।