Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Sonipat News: सोनीपत के खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में 2 महिला डॉक्टरों से छेड़छाड़, कैंपस में भारी बवाल

GGaganpreet Kaur
Sonipat News: सोनीपत के खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में 2 महिला डॉक्टरों से छेड़छाड़, कैंपस में भारी बवाल

सोनीपत के खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में 2 महिला डॉक्टरों से छेड़छाड़

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Sonipat News: देश जब 15 अगस्त की रात आजादी का जश्न मना रहा था, उसी दौरान सोनीपत के खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (BPS) राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार हो रही थी। मेडिकल कॉलेज परिसर के भीतर महज़ आधे घंटे के अंतराल पर दो एमबीबीएस इंटर्न छात्राओं के साथ छेड़छाड़, हाथापाई और अश्लील हरकतों की बेहद गंभीर वारदातें अंजाम दी गईं। छात्राओं का आरोप है कि घटना के बाद मदद के लिए गुहार लगाने के बावजूद दो घंटे तक न तो कॉलेज प्रशासन की नींद टूटी और न ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस लापरवाही से नाराज मेडिकल छात्रों ने रात में ही कैंपस में मोर्चा खोल दिया।

चाय लेने निकली और लाइब्रेरी से लौटती छात्राओं को बनाया निशाना

विज्ञापन

पहली घटना रात करीब 10:30 बजे हुई। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, एक एमबीबीएस इंटर्न अपनी नाइट ड्यूटी खत्म करने के बाद चाय लेकर हॉस्टल की तरफ लौट रही थी। हॉस्टल के ठीक पीछे झाड़ियों के पास छिपे एक युवक ने अचानक उसका मुंह दबा दिया और घसीटने की कोशिश की। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए कड़ा विरोध किया और शोर मचाया, जिससे घबराकर आरोपी भाग निकला। हालांकि, हाथापाई के दौरान छात्रा की गर्दन पर खरोंचें आई हैं।

इस वारदात के ठीक आधे घंटे बाद, रात 11 बजे दूसरी घटना घटी। एक अन्य एमबीबीएस छात्रा लाइब्रेरी से पढ़ाई कर अपने हॉस्टल की ओर जा रही थी। रास्ते में अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसका पीछा किया और हॉस्टल के समीप पहुंचते ही उसे पीछे से दबोच लिया। आरोपी ने छात्रा का मुंह और गला दबाकर अश्लील हरकतें कीं। छात्रा के कड़े विरोध और चीख-पुकार मचाने पर आसपास के रास्ते से गुजरते लोगों के खौफ से हमलावर मौके से फरार हो गया।

न लाइटिंग, न गार्ड: ‘2 घंटे बाद पहुंची पुलिस’, छात्राओं में भारी गुस्सा

घटना के बाद पीड़ित छात्राओं ने तुरंत अपने सहपाठियों और ‘द स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी’ (EKAM) को सूचित किया। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने कॉलेज के डायरेक्टर, डीन, चीफ वार्डन और पुलिस पेट्रोलिंग टीम ‘दुर्गा शक्ति’ को बार-बार फोन मिलाया, लेकिन दो घंटे तक कोई सहायता नहीं पहुंची। दुर्गा शक्ति की गाड़ी भी देर रात करीब 1 बजे कैंपस में दाखिल हुई।

सुरक्षा में इस बड़ी चूक को लेकर गुस्साए रेजिडेंट डॉक्टरों और एमबीबीएस छात्रों ने देर रात ही कैंपस के भीतर धरना शुरू कर दिया। छात्राओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया कि हॉस्टल और लाइब्रेरी के बीच का पूरा रास्ता अंधेरे में डूबा रहता है और संवेदनशील स्थानों पर एक भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था।

बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज, आरोपी की शिनाख्त में जुटी पुलिस

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला थाना खानपुर कलां पुलिस ने पीड़ित इंटर्न की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (महिला की लज्जा भंग करना) और 78 (पीछा करना) के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

उधर, द स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी का दावा है कि छात्रों ने सतर्कता दिखाते हुए झाड़ियों में छिपे संदिग्ध को पहचान कर पकड़ा, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की गहनता से जांच कर रहा है और कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें– कैथल अस्पताल में चाकुओं से हमला करने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 16 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।