Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Sonipat Car Accident News: सोनीपत NH-44 पर मातम: मुरथल से लौट रहे दिल्ली के 7 दोस्तों की कार पलटी, 2 की मौत

AAmandeep Singh
सोनीपत NH-44 पर मातम: मुरथल से लौट रहे दिल्ली के 7 दोस्तों की कार पलटी, 2 की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सोनीपत। सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने दो हंसते-खेलते परिवारों के चिराग बुझा दिए। दिल्ली से मुरथल के मशहूर ढाबों पर खाना खाने आए सात दोस्तों के लिए रविवार की रात काल बनकर आई। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के पास उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और कई कलाबाजियां खाते हुए सड़क पर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो दोस्तों की सांसें थम चुकी थीं।

डिवाइडर से टकराते ही उड़ गए कार के परखच्चे

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी सातों दोस्त दिल्ली के रहने वाले थे और वीकेंड एन्जॉय करने के लिए मुरथल आए थे। देर रात वापस लौटते समय जैसे ही उनकी गाड़ी राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के समीप पहुंची, ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

नाजुक हालत में पांच दोस्त दिल्ली रेफर

हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान साहेब, तानिस, उबैद, राहुल और फहेद के रूप में हुई है। इन सभी की उम्र लगभग 25 साल के करीब है। सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सोनीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस की जांच और परिजनों में कोहराम

सोनीपत पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जैसे ही दिल्ली में इनके परिवारों को इस अनहोनी की खबर मिली, वहां कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना लग रही है। फिलहाल हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे की सटीक वजह का पता चल सके।

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।