Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Sonipat University Student Drowning: सोनीपत स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा: स्विमिंग पूल में डूबने से क्रिकेट छात्र की मौत, प्रबंधन पर उठे सवाल

AAmandeep Singh
सोनीपत स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा: स्विमिंग पूल में डूबने से क्रिकेट छात्र की मौत, प्रबंधन पर उठे सवाल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सोनीपत। सोनीपत की राई स्थित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गुरुवार की रात कैंपस के भीतर बने स्विमिंग पूल में डूबने से एक होनहार छात्र की असमय मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से पलवल के रहने वाले निशांत गौतम के रूप में हुई है, जो यहां क्रिकेट में पीजी डिप्लोमा के फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था और हॉस्टल में ही रहता था। रात करीब साढ़े आठ बजे हुए इस हादसे ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के सुरक्षा दावों की कलई खोलकर रख दी है।

दो दिन पहले खुला था पूल, लाइफगार्ड के गायब होने की चर्चा

विज्ञापन

कैंपस के भीतर से आ रही शुरुआती जानकारियां बेहद गंभीर लापरवाही की ओर इशारा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी का यह स्विमिंग पूल लंबे समय से बंद था और इसी मंगलवार को इसे दोबारा चालू किया गया था। नियमों के मुताबिक पूल संचालन के दौरान मौके पर लाइफगार्ड और सुरक्षा उपकरणों का होना अनिवार्य है। मगर, जब रात के वक्त निशांत पूल में उतरा और गहरे पानी में चला गया, तो उसे बचाने वाला कोई मौजूद नहीं था। प्रबंधन को भी इसकी खबर काफी देर बाद लगी, जिसने रेस्क्यू ऑपरेशन में कीमती वक्त जाया कर दिया।

खेल मंत्री के गांव में शोक, मीडिया सलाहकार ने दी सफाई

हादसे के बाद यह चर्चा तेजी से फैली कि मृतक छात्र खेल मंत्री गौरव गौतम का ममेरा भाई है। इस पर खेल मंत्री के मीडिया सलाहकार नितिन शर्मा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि निशांत का परिवार वैसे दिल्ली का रहने वाला है और उसका ननिहाल खेल मंत्री के पैतृक गांव चिरावटा (पलवल) में है। मंत्री के परिवार का छात्र से सीधा या कोई डायरेक्ट पारिवारिक रिश्ता नहीं है। हालांकि, अपने ही इलाके के एक नौजवान छात्र की इस तरह अचानक हुई मौत से चिरावटा गांव और पूरी यूनिवर्सिटी में सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस जांच में जुटी, FSL की टीम का इंतजार; पूल पर लगा ताला

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने फिलहाल स्विमिंग पूल परिसर को सील कर वहां ताला लगा दिया है और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम का इंतजार किया जा रहा है। जांच अधिकारी अब इस बात की कड़ाई से पड़ताल कर रहे हैं कि रात के वक्त छात्र को पूल में जाने की अनुमति किसने दी, उस समय वहां कौन-कौन सा स्टाफ तैनात था और क्या कैंपस के सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना कैद हुई है।

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।