Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

एलपीजी, पेट्रोल, डीजल या सीएनजी की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: सुशील सारवान

VVinita Kohli
एलपीजी, पेट्रोल, डीजल या सीएनजी की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: सुशील सारवान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सोनीपत: उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि जिले में घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल व सीएनजी की आपूर्ति तथा उपयोग को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त के द्वारा जिला खाद्य आपूर्ति विभाग व पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि आम नागरिकों को इन आवश्यक सेवाओं की बिना किसी रूकावट के आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा या व्यावसायिक स्थल पर अवैध रूप से एलपीजी, पेट्रोल, डीजल या सीएनजी के भंडारण अथवा जमाखोरी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की तरफ से इस प्रकार की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की घबराहट में आकर अनावश्यक भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। जिला में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं को घरेलू गैस ऑनलाइन  माध्यम से उनके मोबाइल  पर ओटीपी आने के बाद दी जा रही है।

उपायुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि एलपीजी, पेट्रोल, डीजल या सीएनजी समय पर उपलब्ध करवाई जाती रहेगी तथा जिला में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी। जिला प्रशासन सभी नागरिकों को आवश्यक सेवाओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक के दौरान डीएफएससी विंशेल सहरावत, पेट्रोल पंप संचालक व  एलपीजी संचालक मौजूद रहे।

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।