Breaking News
Bhiwani Bus Accident News: भिवानी में दर्दनाक हादसा, बस रोकने को कहा तो ड्राइवर ने बढ़ाई स्पीड, प्रेम नगर के पास पलटी बस, दो की मौतNumerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरBhiwani Bus Accident News: भिवानी में दर्दनाक हादसा, बस रोकने को कहा तो ड्राइवर ने बढ़ाई स्पीड, प्रेम नगर के पास पलटी बस, दो की मौतNumerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीर

Tarn Taran Murder: तरनतारन में दो सालों ने चाकुओं से हमला कर जीजा की हत्या की, 83 वार किए, एक फरार

VVinita Kohli
शेयर करें
Tarn Taran Murder: तरनतारन में दो सालों ने चाकुओं से हमला कर जीजा की हत्या की, 83 वार किए, एक फरार

तरनतारन में दो सालों ने चाकुओं से हमला कर जीजा की हत्या की

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Tarn Taran Murder: पंजाब के तरनतारन में रविवार सुबह एक युवक की उसके दो सालों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। गांव कढगिल निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा डीजे का काम करता था और करीब एक महीने पहले उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ जशनप्रीत कौर से शादी की थी। दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ बताए जा रहे हैं।

आरोप है कि जशनप्रीत के भाइयों जसप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने बस अड्डे के बाहर जग्गा को रोक लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। पूरी घटना करीब 37 सेकेंड तक चली और हमले में युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

सास ने बातचीत के लिए बस अड्डे पर बुलाया था

परिवार के मुताबिक, रविवार सुबह जग्गा की सास कुलविंदर कौर ने उसे बातचीत के लिए बस अड्डे पर बुलाया था। जग्गा मोटरसाइकिल से सास के लिए कोल्ड ड्रिंक और समोसे लेकर वहां पहुंचा था।

आरोप है कि बस अड्डे के बाहर बाइक खड़ी करते ही जशनप्रीत के दोनों भाइयों ने उसे घेर लिया। इसके बाद दोनों ने चाकुओं से हमला कर दिया। घटना का 37 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक पर हमला होता दिखाई दे रहा है।

 

एक आरोपी राहगीरों ने पकड़ा, दूसरा फरार

हमले के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने जसप्रीत सिंह को पकड़ लिया। वहीं उसका भाई हरप्रीत सिंह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटनास्थल और सामने आए वीडियो की भी जांच कर रही है।

 

परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई थी शादी

जग्गा अपने ननिहाल गांव नौरांगाबाद में रहता था। यहीं उसका जशनप्रीत कौर के साथ प्रेम प्रसंग हुआ। करीब एक महीने पहले दोनों परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर शादी कर ली थी।

परिवार के अनुसार, मामला पंचायत तक भी पहुंचा था। इसके बाद जग्गा के परिजन जशनप्रीत को उसके मायके भेजने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन उसके भाई इस रिश्ते से नाराज थे। करीब एक सप्ताह पहले ससुर बलवंत सिंह के कहने पर जग्गा अपनी पत्नी को लेकर गांव कढगिल आया था।

 

मामा ने लगाया पहले से धमकी मिलने का आरोप

जग्गा के मामा जज सिंह ने आरोप लगाया कि उसे पहले से धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने पुलिस से ससुर बलवंत सिंह, सास कुलविंदर कौर और अन्य रिश्तेदारों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है।

पुलिस ने मृतक की पत्नी जशनप्रीत कौर को भी हिरासत में लिया है। उसके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की बातचीत के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

 

मां बोली- डरावने सपने आते थे

जग्गा की मां लवप्रीत कौर बेटे की मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि जशनप्रीत ने उनके बेटे को अपने भाइयों के जरिए हत्या की साजिश में फंसाया।

मां ने कहा कि उन्हें पहले से डरावने सपने आते थे और उन्हें अनहोनी की आशंका रहती थी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ हत्या की वजह और इसमें अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

तरन तारन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।