Tarn taran stepson murders mother : तरनतारन में मामूली कहासुनी के बाद शराबी सौतेले बेटे ने चाकू से गोदकर की मां की हत्या
Tarn taran stepson murders mother तरनतारन में मामूली कहासुनी के बाद शराबी सौतेले बेटे ने चाकू से गोदकर की मां की हत्या
Tarn taran stepson murders mother : पंजाब के तरनतारन शहर में आपसी रिश्तों को कलंकित कर देने वाली एक ऐसी वारदात घटी जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। शहर की गली वल्या वाली में बीती देर रात पारिवारिक कलह ने एक खूनी रूप ले लिया, जहां एक सौतेले बेटे ने अपनी ही मां की जिंदगी महज इसलिए छीन ली क्योंकि एक मामूली बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम और सनसनी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की बेटी हरकमलप्रीत कौर ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि आरोपी लवप्रीत सिंह बीती रात नशे की हालत में घर लौटा था। घर आते ही उसका किसी बात को लेकर अपनी सौतेली मां के साथ झगड़ा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से से आग बबूला हुआ लवप्रीत घर के अंदर से चाकू उठा लाया। खुद को बचाने के लिए महिला घबराकर घर से बाहर गली की तरफ भागी, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा किया और सरेआम गली में ही उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें
इस भयानक हमले के बाद महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी, जबकि आरोपी मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। वारदात के तुरंत बाद परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से हरकमलप्रीत कौर अपनी मां को गंभीर हालत में तरनतारन के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचीं, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि अत्यधिक खून बह जाने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन सिटी थाना पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी लवप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब पीने का आदि था और नशे की हालत में ही उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस अब अलग-अलग टीमों का गठन करके फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
Khedi Wala Baba Viral Video : खेड़ी वाले बाबा ने पहली पत्नी को दिया तीन तलाक
