Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

एसआईआर प्रक्रिया के बाद गुजरात, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के मतदाताओं की संख्या करीब 69 लाख घटी

JJagmarg Desk
एसआईआर प्रक्रिया के बाद गुजरात, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के मतदाताओं की संख्या करीब 69 लाख घटी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के बाद गुजरात, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में मतदाताओं की संख्या में लगभग 69 लाख की कमी आई है। निर्वाचन आयोग द्वारा शुक्रवार को साझा किये गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। गुजरात, लक्षद्वीप और पुडुचेरी ने हाल ही में एसआईआर की प्रक्रिया के बाद अपनी-अपनी अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित की हैं।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक पिछले साल 27 अक्टूबर को एसआईआर प्रक्रिया कराने की की घोषणा से पहले, गुजरात और दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मतदाताओं की संख्या 5.19 करोड़ थी। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद, उनकी कुल मतदाता संख्या घटकर 4.50 करोड़ रह गई यानी मतदाताओं की संख्या में 68.9 लाख की कमी आई है।

विज्ञापन

गुजरात में एसआईआर से पहले कुल मतदाताओं की संख्या 5.08 करोड़ थी, जो घटकर 4.40 करोड़ रह गई। इस प्रकार मतदाताओं की संख्या में 68.12 लाख की कमी आई है जो कुल वोटरों का 13.40 प्रतिशत है।

लक्षद्वीप में मतदाता सूची की शुद्धिकरण प्रक्रिया से पहले मतदाताओं की संख्या 57,813 थी। लेकिन अंतिम मतदाता सूची में यह संख्या घटकर 57,607 रह गई। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या में 0.36 प्रतिशत यानी 206 मतदाताओं की कमी आई है।

चुनाव वाले केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एसआईआर शुरू होने से पहले 10.21 लाख मतदाता पंजीकृत थे जबकि अंतिम सूची में यह संख्या घटकर 9.44 लाख रह गई। प्रतिशत के हिसाब से इसमें 7.57 प्रतिशत की कमी आई है।

एसआईआर की प्रक्रिया बिहार में पूरी हो चुकी है। लेकिन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया जारी है जहां पर कुल करीब 60 करोड़ मतदाता हैं। असम में एसआईआर के बजाय मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कराया गया और यह प्रक्रिया 10 फरवरी को पूरी हुई।

विभिन्न कारणों से, नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर प्रक्रिया की समयसीमा में बदलाव किये गए।

विज्ञापन

राष्ट्रीय की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।