Breaking News
Shooter Neeru Dhanda: हरियाणा खेल विभाग की पुरस्कार सूची में शूटर नीरू ढांडा का नाम शामिल, मिलेंगे इतने करोड़Saha Police Controversy: साहा-शहजादपुर रोड पर ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की ‘मेहरबानी’, ग्रामीणों में भारी रोषBhiwani News: भिवानी में खेत में काम कर रहे रिटायर्ड CRPF जवान की करंट लगने से मौत, गांव में छाया मातमRajaund News: राजौंद की सड़कों पर उतरे विधायक विकास सहारण, भाजपा सरकार के खिलाफ बोला हल्लाPost Office Saving Account: पोस्ट ऑफिस में है खाता? तो तुरंत चेक कर लें ये जरूरी नियम, वरना कट जाएगा पैसा और बंद हो जाएगा अकाउंटShooter Neeru Dhanda: हरियाणा खेल विभाग की पुरस्कार सूची में शूटर नीरू ढांडा का नाम शामिल, मिलेंगे इतने करोड़Saha Police Controversy: साहा-शहजादपुर रोड पर ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की ‘मेहरबानी’, ग्रामीणों में भारी रोषBhiwani News: भिवानी में खेत में काम कर रहे रिटायर्ड CRPF जवान की करंट लगने से मौत, गांव में छाया मातमRajaund News: राजौंद की सड़कों पर उतरे विधायक विकास सहारण, भाजपा सरकार के खिलाफ बोला हल्लाPost Office Saving Account: पोस्ट ऑफिस में है खाता? तो तुरंत चेक कर लें ये जरूरी नियम, वरना कट जाएगा पैसा और बंद हो जाएगा अकाउंट

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के 3 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली से नेपाल भागने की थी योजना

Tiger Shroff firing case टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के 3 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली से नेपाल भागने की थी योजना

फायरिंग के 3 संदिग्ध गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Tiger Shroff firing case: मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को राजस्थान के कोटा में पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे और वहां से नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। तीनों को पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान हिरासत में लिया गया। कोटा की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9:45 बजे संदिग्धों के ट्रेन से कोटा पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, निकास द्वार और अन्य संभावित जगहों पर निगरानी बढ़ा दी। टीम ने करीब 15 मिनट के भीतर ट्रेन की तलाशी लेकर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला रेहान उर्फ सुक्का, बिहार के बेगूसराय का ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन और एक नाबालिग शामिल है। ऋतिक पिछले कुछ वर्षों से मुंबई में रह रहा था। शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों में से एक रैपिडो राइडर है, जबकि रेहान सोनीपत में मजदूरी करता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए तीनों को कुल 50 हजार रुपये एडवांस के तौर पर मिले थे। जांचकर्ता अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि प्रत्येक संदिग्ध की क्या भूमिका थी और गोलीबारी में किसने सीधे हिस्सा लिया। कोटा पुलिस ने आरोपियों को मुंबई पुलिस के हवाले करने की बात कही है। Also read डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा पानीपत का युवक बना गैंगस्टर

विज्ञापन

 

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर कैसे हुई फायरिंग?

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात टाइगर श्रॉफ जुहू इलाके में एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे। वह अपनी कार की अगली सीट पर बैठे थे और बंद शीशों के पीछे से प्रशंसकों का अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान कार पर गोलियां चलाई गईं। सामने आए वीडियो में एक हमलावर दोनों हाथों से हथियार पकड़कर कार के सामने से फायरिंग करता दिखाई देता है, जबकि दूसरा टोपी पहने हुए बगल से गोली चलाता नजर आता है। तीसरा साथी बाइक लेकर पास में मौजूद था। फायरिंग के बाद तीनों उसी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बाद में उन्होंने कथित तौर पर बाइक अंधेरी वेस्ट स्टेशन के पास छोड़ दी और वहां से बोरीवली जाने वाली लोकल ट्रेन पकड़ी। इसके बाद वे लंबी दूरी की ट्रेन से दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे थे, जहां से नेपाल भागने की योजना थी। Also read ‘टाइगर जिंदा है’ सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड, फायरिंग में बाल-बाल बचे टाइगर श्रॉफ

 

टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बचे, ड्राइवर और ऑटो चालक घायल

फायरिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। खबर के मुताबिक, कांच के टुकड़े और बारूद लगने से उनके बाएं हाथ पर मामूली चोट आई। घटना में अभिनेता के ड्राइवर और पास खड़े एक ऑटो-रिक्शा चालक के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देर रात अभिनेता से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई में गैंगवार बर्दाश्त नहीं करने की बात कही और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। अब मुंबई पुलिस की जांच में यह पता लगाने पर जोर रहेगा कि फायरिंग किसके कहने पर की गई, आरोपियों को हथियार और आर्थिक मदद किसने उपलब्ध कराई तथा इस घटना के पीछे क्या मकसद था। फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होंगे। Also read टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग, हादसे के बाद बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे एक्टर

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कोटा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।