Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

विदेशों में जाने के सपने को पूरा करने के लिए युवा सही रास्ते का करें चयन , फर्जी एजेंटों से रहे दूर-राज्यमंत्री गौरव गौतम

JJagmarg Desk
विदेशों में जाने के सपने को पूरा करने के लिए युवा सही रास्ते का करें चयन, फर्जी एजेंटों से रहे दूर: राज्यमंत्री गौरव गौतम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सोनीपत: युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने वीजा फ्रॉड से कैसे बचें अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक विश्वविद्यालय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे हरियाणा के युवाओं तक इसका संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ फर्जी एजेंट युवाओं को अवैध ‘डंकी रूट’ से विदेश भेजने का झांसा देकर उनका भविष्य संकट में डाल रहे हैं। कई मामलों में युवा आर्थिक कर्ज, मानसिक तनाव और शारीरिक शोषण का शिकार होते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा, मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और शॉर्टकट सुरक्षित भविष्य नहीं देता।

प्रदेश के युवाओं को वीजा फ्रॉड और अवैध माइग्रेशन के जाल से बचाने के लिए यूके व हरियाणा सरकार की संयुक्त पहल से गुरुवार को दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल से राज्यव्यापी वीजा फ्रॉड से कैसे बचें अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर राज्यमंत्री श्री गौतम ने कहा कि विदेशों में जाने का सपना देखने वाले युवाओं के सपनों को सुरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में केन्द्र व हरियाणा सरकार मिलकर कार्य कर रही है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को सुरक्षित और वैध माध्यम से विदेश भेजने के लिए प्रदेश सरकार ने फॉरेन कोऑपरेशन विभाग की स्थापना की गई है। साथ ही स्किल डेवलपमेंट और विदेशी भाषा प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि किसी भी एजेंट को बड़ी राशि देने से पहले उसकी प्रमाणिकता अवश्य जांचें।

राज्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-2047 के विजन को पूरा करने में देश और प्रदेश की युवा पीढ़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जहां भी जाएं, भारत और हरियाणा के सांस्कृतिक मूल्यों के ब्रांड एंबेसडर बनें। उन्होंने यूके से आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भारत-यूके संबंधों को और मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका अहम होगी। उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह किया कि वे सही जानकारी, सही मार्गदर्शन और वैध प्रक्रिया के माध्यम से ही अपने सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगामी दिनों में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक किया जा सके।

हरियाणा सरकार की प्रिंसिपल सेक्रेटरी अमीनत पी कुमार ने युवाओं को सलाह दी कि वे केवल अधिकृत और पंजीकृत एजेंटों से संपर्क करें तथा आधिकारिक वेबसाइटों से ही वीजा संबंधी जानकारी प्राप्त करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को देने की अपील की गई।

यूके से आए परमानेंट गृह सचिव साइमन रेड़लो ने कहा कि इस अभियान का विस्तार यह सुनिश्चित करने की यूके की प्रतिबद्धता दर्शाता है कि आवेदकों को सही और आधिकारिक जानकारी उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि यूके आवेदकों की आकांक्षाओं का सम्मान करता है और किसी को भी धोखाधड़ी का शिकार नहीं होना चाहिए।

चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त अल्बा स्मेरिग्लियो ने कहा कि अनियमित प्रवासन और शोषण को रोकना भारत और यूके की साझा प्राथमिकता है। हिंदी समर्थित व्हाट्सऐप चैटबॉट जैसे उपकरण लोगों को वीजा धोखाधड़ी पहचानने और उससे बचने में मदद करेंगे। उन्होंने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी का सहयोग के लिए आभार जताया। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने कहा कि यह अभियान दोनों देशों के रिस्तों में मजबूती प्रदान करेगा और भारत के युवाओं को यूके में पढऩे और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

इस मौके पर पुलिस आयुक्त ममता सिंह, डीसीआरयूएसटी के कुलपति प्रो० श्री प्रकाश सिंह, डीसीआरयूएसटी,मुरथल के कुलसचिव प्रो.आशुतोष मिश्रा सहित यूके से आए अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

                                                         –

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।