Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: प्रायोगिक परीक्षा देने आई छात्रा की स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत

VVinita Kohli
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: प्रायोगिक परीक्षा देने आई छात्रा की स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरने से 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय रमनदीप कौर शुक्रवार शाम को एस डी गर्ल्स स्कूल में एक प्रायोगिक परीक्षा देने आई थी तभी यह घटना हुई। कोतवाली के कार्यवाहक थानाधिकारी रामेश्वर लाल बिश्नोई ने बताया कि पुरानी आबादी टावर रोड इलाके की रहने वाली छात्रा स्कूल के भवन की दूसरी मंजिल से गिर गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘रमनदीप की तबीयत खराब थी लेकिन वह जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा देने स्कूल आई थी। उसकी मां और भाई प्रयोगशाला के बाहर उसका इंतजार कर रहे थे।’’ उन्होंने बताया कि छात्रा प्रयोग पूरा करने के बाद लौट रही थी तभी वह दूसरी मंजिल से गिर गई। पुलिस ने बताया कि स्कूल स्टाफ और परिवार के सदस्य उसे स्कूल बस में पास के निजी अस्पताल लेकर गए और बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।