Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajdhani Express Fire Kota : त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के दो कोचों में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 68 यात्री

AAmandeep Singh
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के दो कोचों में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 68 यात्री
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कोटा। त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन की तरफ आ रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के पिछले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। यह हादसा कोटा रेल मंडल के तहत आने वाले लूणी रीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन सुबह करीब 3:45 बजे मध्य प्रदेश के रतलाम जंक्शन से आगे बढ़ी थी और यात्री गहरी नींद में थे। सुबह सवा पांच बजे के आसपास अचानक बी-1 कोच और उसके ठीक पीछे जुड़े सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं।

गार्ड की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, 15 मिनट में खाली हुआ कोच

विज्ञापन

राहत की बात यह रही कि ट्रेन के गार्ड ने समय रहते इस भयावह आग को देख लिया और बिना वक्त गंवाए वॉकी-टॉकी पर लोको पायलट को इसकी जानकारी दी। ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को बीच रास्ते में ही रोक दिया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (DCM) सौरभ जैन के मुताबिक, प्रभावित एसी कोच में कुल 68 यात्री सवार थे। ट्रेन रुकते ही रेलवे स्टाफ और मुस्तैद यात्रियों ने मिलकर महज 15 मिनट के भीतर पूरी बोगी को खाली करा लिया। यात्रियों के बाहर निकलते ही आग ने पूरी बोगी को अपनी चपेट में ले लिया। लगेज वैन में रखा यात्रियों का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है।

दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर थमा पहिया, बिजली सप्लाई काटी गई

हादसे की खबर मिलते ही कोटा जंक्शन पर रेलवे के हूटर बजने लगे और राहत-बचाव दल को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग की ओवरहेड बिजली सप्लाई (OHE) को तुरंत बंद कर दिया गया, जिससे इस रूट का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। आग पर काबू पाने के बाद दोनों जल चुके कोचों के अंदर इतना घना और जहरीला धुआं भरा था कि शुरुआती जांच करने में रेलवे कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

चार घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन, हेल्प डेस्क एक्टिव

रेलवे प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सुबह करीब 7:30 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया था। इसके बाद दोनों क्षतिग्रस्त बोगियों को क्रेन और टॉवर वैगन की मदद से ट्रेन से काटकर अलग किया गया। प्रभावित यात्रियों को ट्रेन के दूसरे डिब्बों में शिफ्ट करके सुबह करीब 9:00 बजे ट्रेन को कोटा के लिए रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोटा स्टेशन पर ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे ताकि यात्रियों को दिल्ली तक के सफर में परेशानी न हो। इस ब्लॉक के कारण प्रभावित हुईं 5 से 6 ट्रेनों के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। आग लगने के असली कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।