Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Vinesh Phogat Asian Games: विनेश फोगाट की मैट पर धमाकेदार वापसी: एशियन गेम्स ट्रायल्स में लगातार दो मुकाबले जीते

AAmandeep Singh
Vinesh Phogat Asian Games : विनेश फोगाट की मैट पर धमाकेदार वापसी: एशियन गेम्स ट्रायल्स में लगातार दो मुकाबले जीते
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। तमाम विवादों, मानसिक दबाव और कानूनी अड़चनों को पीछे छोड़ते हुए जब भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने दोबारा मैट पर कदम रखा, तो उनका वही पुराना और आक्रामक अंदाज देखने को मिला। एशियन गेम्स के लिए चल रहे चयन ट्रायल्स में विनेश ने उम्मीद के मुताबिक बेहतरीन शुरुआत की है। अपनी पसंदीदा 53 किलोग्राम भार वर्ग कैटेगरी में खेलते हुए विनेश ने लगातार दो जीत दर्ज कर एशियाई खेलों के टिकट की ओर अपने कदम मजबूती से बढ़ा दिए हैं।

पहले राउंड में एकतरफा जीत, दूसरे राउंड में निशु से मिली कड़ी टक्कर

विज्ञापन

ट्रायल्स के पहले मुकाबले में विनेश का सामना हरियाणा की ही उभरती हुई पहलवान ज्योति सिहाग से था। इस मैच में विनेश ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए ज्योति को संभलने का कोई मौका नहीं दिया और 7-1 के बड़े अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की।

हालांकि, दूसरा राउंड उनके लिए इतना आसान नहीं रहा। दूसरे मुकाबले में पहलवान निशु ने विनेश को कड़ी टक्कर दी। मैच में एक-एक पॉइंट के लिए दोनों पहलवानों के बीच जबरदस्त कशमकश देखने को मिली। निशु ने बेहतरीन दांव-पेंच दिखाए, लेकिन आखिरी क्षणों में विनेश ने अपने डिफेंस और आक्रामक काउंटर अटैक के दम पर बाजी पलट दी। रेफरी ने अंततः विनेश फोगाट को 7-6 के करीबी अंतर से विजेता घोषित किया। इस रोमांचक जीत ने साफ कर दिया कि रिंग से बाहर चाहे जितने विवाद रहे हों, मैट पर विनेश की एकाग्रता आज भी वैसी ही है।

सुप्रीम कोर्ट से मिली थी बड़ी राहत, फेडरेशन को लगा था झटका

विनेश फोगाट का इस ट्रायल में शामिल होना भी किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं रहा। महज एक दिन पहले ही देश की सर्वोच्च अदालत (सु्रीम कोर्ट) ने उन्हें इन ट्रायल्स में भाग लेने की सशर्त अनुमति दी थी। दरअसल, भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने विनेश को ट्रायल्स में उतरने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक विशेष अर्जी दाखिल की थी। लेकिन जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की पीठ ने फेडरेशन की दलीलों को सिरे से खारिज करते हुए विनेश के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट के इसी फैसले के बूते विनेश आज मैट पर अपना हुनर साबित कर पाई हैं, जिससे उनके प्रशंसकों में भारी उत्साह है।

विज्ञापन

खेल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।