September 22, 2026

Yamunanagar Girl Missing: शादी का झांसा देकर लड़की को भगा ले गया करनाल का युवक, 50 हजार रुपये भी ले गई साथ

0
Yamunanagar Girl Missing: शादी का झांसा देकर लड़की को भगा ले गया करनाल का युवक, 50 हजार रुपये भी ले गई साथ

शादी का झांसा देकर लड़की को भगा ले गया करनाल का युवक

Yamunanagar Girl Missing: यमुनानगर जिले के सदर जगाधरी थाना इलाके के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। रविवार की रात पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था, लेकिन सुबह जब आंख खुली तो बेटी अपने बिस्तर से नदारद थी। परिजनों ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो युवती रात के सन्नाटे में घर से निकलती हुई नजर आई। परिजनों का आरोप है कि करनाल का एक युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है।

सीसीटीवी में रात 12 बजे पैदल जाती दिखी युवती, घर से 50 हजार की नकदी भी गायब

लापता युवती की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। रविवार रात करीब 12 बजे तक सब ठीक था, लेकिन तड़के 4 बजे जब परिवार की आंख खुली तो 19 वर्षीय बेटी गायब थी। काफी खोजबीन के बाद जब परिजनों ने बस स्टैंड इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची, तो उसमें उनकी बेटी रात करीब 12:15 बजे अकेली पैदल जाती हुई दिखाई दी। परिजनों के अनुसार, युवती घर से निकलते समय अलमारी में रखे 50 हजार रुपये भी अपने साथ समेट ले गई।

मोबाइल घर छोड़ा, पुलिस खंगाल रही सुराग

पीड़ित मां ने पुलिस को दी तहरीर में शक जताया है कि करनाल जिले के कुंजपुरा का रहने वाला शुभम नाम का युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। युवती के पास अपना कोई मोबाइल फोन नहीं था और उसने घर का फोन भी वहीं छोड़ दिया, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर जगाधरी थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर नामजद युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सर्विलांस माध्यमों के आधार पर युवती और आरोपी युवक का सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें–  कॉमेडियन प्रणीत मोरे की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकारों से मांगा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed