Breaking News
Yamunanagar News: सिबिल स्कोर चेक करते ही उड़े होश, यमुनानगर में दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 4.19 लाख का फर्जी लोनNarnaul News: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरे की खरीद के लिए नया गांववार शेड्यूल जारी, 11 नवंबर से फिर शुरू होगी सरकारी खरीदHaryana Paper Leak Law 2026: हरियाणा में पेपर लीक पर सर्जिकल स्ट्राइक, दोषियों को 10 साल की जेल, 50 लाख का लगेगा जुर्मानाMahendragarh News: हकेवि महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को मिला प्रतिष्ठित ‘शिक्षा के शीर्ष 5 दूरदर्शी व्यक्तित्व सम्मान-2026’Haryana Chowkidar Allowance Increase: दिवाली पर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, ग्रामीण चौकीदारों की सैलरी में 4200 रुपये की बढ़ोतरीYamunanagar News: सिबिल स्कोर चेक करते ही उड़े होश, यमुनानगर में दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 4.19 लाख का फर्जी लोनNarnaul News: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरे की खरीद के लिए नया गांववार शेड्यूल जारी, 11 नवंबर से फिर शुरू होगी सरकारी खरीदHaryana Paper Leak Law 2026: हरियाणा में पेपर लीक पर सर्जिकल स्ट्राइक, दोषियों को 10 साल की जेल, 50 लाख का लगेगा जुर्मानाMahendragarh News: हकेवि महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को मिला प्रतिष्ठित ‘शिक्षा के शीर्ष 5 दूरदर्शी व्यक्तित्व सम्मान-2026’Haryana Chowkidar Allowance Increase: दिवाली पर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, ग्रामीण चौकीदारों की सैलरी में 4200 रुपये की बढ़ोतरी

Yamunanagar News: सिबिल स्कोर चेक करते ही उड़े होश, यमुनानगर में दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 4.19 लाख का फर्जी लोन

Yamunanagar News: सिबिल स्कोर चेक करते ही उड़े होश, यमुनानगर में दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 4.19 लाख का फर्जी लोन

सिबिल स्कोर चेक करते ही उड़े होश, यमुनानगर में दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 4.19 लाख का फर्जी लोन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर शहर के संजय विहार इलाके में साइबर व वित्तीय धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के नाम और पहचान से जुड़े दस्तावेजों का कथित रूप से गलत इस्तेमाल करके लाखों रुपये का लोन हड़प लिया गया। पीड़ित मोहित गुप्ता को इस बड़ी धोखाधड़ी की भनक तक नहीं लगी और उसके नाम पर 4 लाख 19 हजार रुपये का लोन जारी कर दिया गया। इस पूरे फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ तब हुआ जब पीड़ित ने अपना सिबिल स्कोर (CIBIL Score) चेक किया। खाते की वित्तीय स्थिति बिगड़ती देख जब उसने पड़ताल की, तो पता चला कि आदित्य बिरला कैपिटल और आदित्य बिरला फाइनेंस इंडिया लिमिटेड से उसके नाम पर फर्जी लोन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

सेक्टर-17 ब्रांच से मिली एग्रीमेंट कॉपी, नंबर-ईमेल निकला फर्जी

विज्ञापन

पीड़ित मोहित गुप्ता के मुताबिक, उसने जीवन में कभी भी इन कंपनियों से लोन के लिए न तो आवेदन किया था और न ही कोई दस्तावेज जमा कराए थे। सच्चाई जानने के लिए जब वह हुड्डा सेक्टर-17 स्थित संबंधित कंपनी की स्थानीय शाखा पहुंचा और लोन एग्रीमेंट की कॉपी निकाली, तो उसके होश उड़ गए। एग्रीमेंट में मोहित गुप्ता का नाम और दस्तावेज तो लगे थे, लेकिन उसमें दर्ज मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी किसी अज्ञात व्यक्ति की थी। पीड़ित ने जब कंपनी अधिकारियों से उस बैंक खाते का विवरण मांगा जिसमें लोन की रकम ट्रांसफर की गई थी, तो प्रबंधन ने जानकारी देने से साफ मना कर दिया।

ईओडब्ल्यू की जांच के बाद एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

फर्जी लोन की वजह से सिबिल स्कोर खराब होने और बैंक लेनदेन प्रभावित होने पर पीड़ित ने 1 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय यमुनानगर में न्याय की गुहार लगाई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी ने इसकी शुरुआती जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंपी। ईओडब्ल्यू की गहन पड़ताल में धोखाधड़ी के आरोप सही पाए गए, जिसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना गांधी नगर पुलिस ने अज्ञात शातिरों के खिलाफ धोखाधड़ी (Cheating) और जाली दस्तावेज तैयार करने समेत विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विशाल ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से तफ्तीश कर रही है और उस बैंक खाते का सुराग लगाया जा रहा है जिसमें लोन की राशि भेजी गई थी, ताकि आरोपियों को जल्द दबोचा जा सके।

ये भी पढ़े-  हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 3% बढ़ा महंगाई भत्ता

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।