Breaking News
Yamunanagar Python Rescue: खेत में दूर से दिखा पॉलिथीन, पास गए तो निकला 13 फीट लंबा 40 किलो का अजगरHaryana guest teacher news: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी पक्का नहीं होंगे हरियाणा के गेस्ट टीचर, सरकार ने जारी किया स्पीकिंग ऑर्डरदिवाली पर मेयर और कमिश्नर की अपील, पटाखों से बरतें सावधानी; बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने देंYamunanagar Sarpanch News: आशा वर्कर रहते लड़ा सरपंच का चुनाव, यमुनानगर की सरपंच को मंडल आयुक्त से भी नहीं मिली राहतKurukshetra Ashram Firing Case: पिपली संत रामपाल आश्रम फायरिंग मामले में 2 और गिरफ्तार, विदेश से जुड़ीं तारेंYamunanagar Python Rescue: खेत में दूर से दिखा पॉलिथीन, पास गए तो निकला 13 फीट लंबा 40 किलो का अजगरHaryana guest teacher news: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी पक्का नहीं होंगे हरियाणा के गेस्ट टीचर, सरकार ने जारी किया स्पीकिंग ऑर्डरदिवाली पर मेयर और कमिश्नर की अपील, पटाखों से बरतें सावधानी; बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने देंYamunanagar Sarpanch News: आशा वर्कर रहते लड़ा सरपंच का चुनाव, यमुनानगर की सरपंच को मंडल आयुक्त से भी नहीं मिली राहतKurukshetra Ashram Firing Case: पिपली संत रामपाल आश्रम फायरिंग मामले में 2 और गिरफ्तार, विदेश से जुड़ीं तारें

Yamunanagar Python Rescue: खेत में दूर से दिखा पॉलिथीन, पास गए तो निकला 13 फीट लंबा 40 किलो का अजगर

Yamunanagar Python Rescue: खेत में दूर से दिखा पॉलिथीन, पास गए तो निकला 13 फीट लंबा 40 किलो का अजगर

खेत में दूर से दिखा पॉलिथीन, पास गए तो निकला 13 फीट लंबा 40 किलो का अजगर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Python Rescue: यमुनानगर जिले के छछरौली ब्लॉक के तिहाणो गांव में उस वक्त अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक खाली खेत में ग्रामीणों को एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। करीब 13 फीट लंबे और 40 किलोग्राम वजनी इस अजगर को देखते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। धान की कटाई के बाद खाली पड़े खेतों में इस तरह भारी-भरकम अजगर मिलने से आसपास काम कर रहे किसान और मजदूर सहम गए।

मुकेश की नजर पड़ी तो हुआ खुलासा, पुलिस और वाइल्ड लाइफ टीम ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन

घटना के वक्त गांव का रहने वाला मुकेश किसी निजी काम से खेतों की तरफ गया था। उसने देखा कि धान कटाई के बाद खाली पड़े मैदान में दूर कोई बड़ी चीज पड़ी है और हल्की-फुल्की हरकत कर रही है। शुरुआत में मुकेश को लगा कि खेत में शायद कोई बड़ा प्लास्टिक पॉलिथीन उड़कर आ गया है, लेकिन जब उसने आगे बढ़कर देखा तो उसके होश उड़ गए। सामने विशालकाय अजगर रेंग रहा था। मुकेश ने बिना वक्त गंवाए तुरंत अन्य ग्रामीणों को सतर्क किया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए तुरंत वन्यजीव (वाइल्ड लाइफ) विभाग को सूचित किया।

1 घंटे के कड़े रेस्क्यू के बाद अजगर काबू, 3 महीने में 21 अजगरों को किया गया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही वाइल्ड लाइफ विभाग के कर्मचारी मोहित अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अजगर के आकार और वजन को देखते हुए टीम ने बेहद सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित काबू में कर बोरी में बंद कर लिया गया। इसके बाद उसे इंसानी आबादी से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

वाइल्ड लाइफ टीम के सदस्य मोहित ने बताया कि धान और गन्ने की कटाई के बाद अक्सर अजगर शिकार की तलाश में जंगलों से निकलकर खेतों और इंसानी बस्तियों का रुख करते हैं। हालांकि ये जहरीले नहीं होते, लेकिन अपने शिकार को जकड़कर दम घोंटने में सक्षम होते हैं। मोहित के मुताबिक, उनकी टीम पिछले तीन महीनों के भीतर ही क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से 21 अजगरों का सफल रेस्क्यू कर चुकी है। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों से अपील की है कि फसल कटाई के बाद खेतों में जाते समय सतर्कता बरतें।

ये भी पढ़े-  आशा वर्कर रहते लड़ा सरपंच का चुनाव, यमुनानगर की सरपंच को मंडल आयुक्त से भी नहीं मिली राहत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।