Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Yamunanagar News: मम्मी, मैं जिंदगी से हार गया’: मौत से ठीक पहले मां के साथ आखिरी बातचीत की ऑडियो आई सामने

GGaganpreet Kaur
Yamunanagar News: मम्मी, मैं जिंदगी से हार गया': मौत से ठीक पहले मां के साथ आखिरी बातचीत की ऑडियो आई सामने

मौत से ठीक पहले मां के साथ आखिरी बातचीत की ऑडियो आई सामने

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar News: यमुनानगर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-17 में सोमवार शाम हुई राजकरण की संदिग्ध मौत के मामले ने एक नया और दर्दनाक मोड़ ले लिया है। घर में फंदे पर झूलने से कुछ ही मिनट पहले राजकरण की अपनी मां के साथ हुई फोन कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। इस बातचीत में राजकरण रो-रोकर अपनी मां से जिंदगी से हिम्मत हारने की बात कह रहा है। वहीं, गमजदा परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार करते हुए राजकरण की प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले को हत्या से जोड़कर जांच की मांग की है।

मौत से ठीक पहले जब पटना गई मां ने बेटे का रोना सुनकर ढांढस बंधाने की कोशिश की, तो राजकरण के टूटे हुए अल्फाज सामने आए। दोनों के बीच हुई बातचीत के कुछ अंश रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं:

विज्ञापन

मां: “क्या बात हो गई?”

राजकरण: “पर्सनल प्रॉब्लम है…”

मां: “क्यों प्रॉब्लम है? बता, तभी तो पता चलेगी। अब तक सब ठीक था, तो अचानक क्या हो गया?”

राजकरण: “ठीक है, बाय…”

मां: “ऐसे रोने से कुछ थोड़ी होगा। ऐसे में औरतें रोती हैं, मर्द नहीं। हम प्रदेश में आए, तुम्हें पाला-पोसा। जब हम नहीं हारे, तो तू क्यों हार मान रहा?”

राजकरण: “मम्मी, मैं जिंदगी से हार गया… मुझसे अब बर्दाश्त नहीं हो रहा। अब मुझसे नहीं होगा… बाय!”

प्रेमिका की दूसरी जगह तय हुई थी शादी, प्रताड़ना से परेशान था राजकरण

राजकरण के भाई सन्नी और बहन खुशबू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजकरण एक युवती से बेहद प्यार करता था और पूरा परिवार दोनों की शादी के लिए रजामंद था। हालांकि, हाल ही में युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद वह राजकरण के लगातार संपर्क में थी। परिजनों का आरोप है कि युवती शादी से मुकर रही थी और राजकरण पर दबाव बनाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी।

राजकरण ने तीन दिन पहले भी अपने परिवार से युवती की वजह से परेशान होने का जिक्र किया था। परिजनों ने यह भी दावा किया है कि फंदे पर लटकने से पहले राजकरण ने अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की थी। सोमवार को जब पिता काम पर गए थे और मां पटना में थी, तो राजकरण घर पर अकेला था। इसी दौरान युवती के उसके घर आने की बात कही जा रही है। शाम को जब परिजन लौटे तो राजकरण का शव लटकता मिला।

युवती का फोन आ रहा बंद, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

घटना के तुरंत बाद जब परिजनों ने युवती के नंबर पर संपर्क साधने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। परिजनों का कहना है कि वारदात से थोड़ी देर पहले युवती ने ही राजकरण की मां को फोन करके कहा था कि वह राजकरण से बात कर ले। इसके तुरंत बाद ही मां-बेटे के बीच यह आखिरी कॉल हुई थी।

फिलहाल हुडा सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की हर कोण से तफ्तीश कर रही है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि सोमवार को राजकरण के घर कौन-कौन आया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर युवती और उससे जुड़े अन्य लोगों को जल्द पूछताछ के लिए समन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें–  कैथल के क्योड़क का दौरा रद्द, अब 20 अगस्त को गांव जड़ौला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।