Breaking News
Narnaul News: हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने कनीना मार्केट कमेटी के दो अधिकारी किए निलंबितउत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट पर सियासी घमासान; राहुल के आरोपों पर धामी का जवाब बोले- इन्हें छोटे लोग दिखाई नहीं देतेKanya Pujan Viral Video: कंजक में मिले 20 रुपये तो भड़की बच्ची, वीडियो में खोली ऐसी पोल लोग बोले- ‘बड़ा स्कैम’यूथ कांग्रेसियों ने हरमन सेखों के नेतृत्व में पट्टी में निकाला रोष मार्च, झोटा की हत्या के विरोध में जताया रोषGarbdo Mela Kurukshetra: मारकंडा नदी के तट पर सजेगा ऐतिहासिक गरबड़ों का मेला, जानिए क्या है मान्यताNarnaul News: हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने कनीना मार्केट कमेटी के दो अधिकारी किए निलंबितउत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट पर सियासी घमासान; राहुल के आरोपों पर धामी का जवाब बोले- इन्हें छोटे लोग दिखाई नहीं देतेKanya Pujan Viral Video: कंजक में मिले 20 रुपये तो भड़की बच्ची, वीडियो में खोली ऐसी पोल लोग बोले- ‘बड़ा स्कैम’यूथ कांग्रेसियों ने हरमन सेखों के नेतृत्व में पट्टी में निकाला रोष मार्च, झोटा की हत्या के विरोध में जताया रोषGarbdo Mela Kurukshetra: मारकंडा नदी के तट पर सजेगा ऐतिहासिक गरबड़ों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

गोरखनाथ मंदिर में योगी ने किया कन्या पूजन: पैर धोए, तिलक लगाकर भोजन परोसा; चुनरी ओढ़ाकर लिया आशीर्वाद

Yogi Adityanath Kanya Pujan

गोरखपुर मंदिर में कन्याओं के पैर धोते सीएम योगी आदित्यनाथ

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Yogi Adityanath Kanya Pujan: उत्तर प्रदेश में शारदीय नवरात्र की नवमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने पारंपरिक तरीके से कन्या पूजन किया। उन्होंने 11 कन्याओं और एक बटुक के पैर धोए, माथे पर तिलक लगाया और चुनरी ओढ़ाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन परोसा और उनसे बातचीत भी की। कन्या पूजन से पहले योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन सनातन परंपरा का हिस्सा है, जिसमें मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है। मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्र और विजयादशमी की शुभकामनाएं भी दीं।

 

विज्ञापन

विंध्यवासिनी धाम में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

नवरात्र की नवमी पर मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कॉरिडोर बनने के बाद यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। उनके मुताबिक, पिछले दिन 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे और नवमी पर भी 20 से 25 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

वाराणसी के माता सिद्धिदात्री मंदिर में भी 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी दी गई। जौनपुर के चौकियां धाम समेत प्रदेश के दूसरे देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। योगी ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दुर्गा पूजा पंडाल लगाए गए हैं और घरों में कलश स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने देवी पाटन शक्तिपीठ और सहारनपुर स्थित मां शाकंभरी पीठ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सीतापुर के ललिता देवी शक्तिपीठ समेत कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।

 

योगी बोले- त्योहारों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का रखें ध्यान

विजयादशमी से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से त्योहारों को उत्साह के साथ मनाने और सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रामलीलाओं और रावण, कुंभकरण तथा मेघनाथ के पुतलों के दहन को लेकर तैयारियां की गई हैं। प्रशासन को सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। योगी ने कहा कि विजयादशमी का संदेश असत्य, अधर्म और अन्याय पर सत्य तथा धर्म की जीत से जुड़ा है। उन्होंने समाज में नशे, भ्रष्टाचार, अराजकता, असुरक्षा और आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होने की बात कही। मुख्यमंत्री के मुताबिक, त्योहार लोगों को व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन की बुराइयों से दूर रहने तथा समाज की एकता मजबूत करने का संदेश देते हैं।

 

नारी सुरक्षा और बेटियों की शिक्षा पर सरकार की योजनाओं का जिक्र

मुख्यमंत्री ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें ड्रोन दीदी, लखपति दीदी और बीसी सखी जैसी पहल शामिल हैं। योगी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की 20 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 45 हजार महिला पुलिसकर्मी सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा लगभग 54 हजार बीसी सखियां अलग-अलग ग्राम पंचायतों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए पात्र परिवारों को अलग-अलग चरणों में कुल 25 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत पांच लाख से अधिक कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने नारी गरिमा और सुरक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान के खिलाफ आचरण की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

शारदीय नवरात्र में कन्या पूजन से जुड़ी हमारी पुरानी ख़बर भी पढें

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गोरखपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।