August 3, 2026

Kurukshetra News: चश्मा पहनकर आया शातिर, ATM तोड़कर पैसे चुराने की कोशिश; CCTV में कैद हरकत

0
Kurukshetra News: चश्मा पहनकर आया शातिर, ATM तोड़कर पैसे चुराने की कोशिश; CCTV में कैद हरकत

कुरुक्षेत्र में ATM उखाड़ने की नाकाम कोशिश, पैसे नहीं निकले तो ईंट-पत्थर से मशीन पर कर दिया हमला

Kurukshetra News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 स्थित पिपली रोड पर बीती रात बेखौफ चोर का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। यहां एक निजी बैंक के एटीएम बूथ में घुसे अज्ञात शातिर ने चोरी की नियत से मशीन पर ईंट-पत्थरों और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने एटीएम को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर अंदर रखी नकदी निकालने का भरसक प्रयास किया, हालांकि वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और खाली हाथ फरार हो गया। पूरी घटना बूथ के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

पहले दबाए बटन, नहीं निकले पैसे तो चढ़ा पारा

बैंक के वरिष्ठ अधिकारी विपिन भाटिया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पिपली रोड स्थित एटीएम में देर रात एक संदिग्ध युवक दाखिल हुआ, जिसने आंखों पर चश्मा लगा रखा था। शुरुआत में वह किसी सामान्य ग्राहक की तरह मशीन में बटन दबाकर नकदी निकालने का नाटक करता रहा।

काफी देर तक मशक्कत करने के बाद भी जब मशीन से पैसे बाहर नहीं आए, तो उसका पारा चढ़ गया। वह बाहर निकला और आसपास से ईंट, पत्थर तथा डंडा उठाकर दोबारा बूथ के भीतर आ गया।

मशीन पर किए ताबड़तोड़ वार, खाली हाथ लौटा

इसके बाद शातिर ने गुस्से में आकर एटीएम मशीन पर एक के बाद एक कई वार किए। उसका इरादा मशीन का मुख्य लॉकर तोड़कर भीतर पड़े कैश को निकालने का था। हमले में मशीन का बाहरी हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, लेकिन मजबूत सुरक्षा लॉक के कारण नकदी का केबिन नहीं खुल सका। नाकाम रहने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह जब बैंक अधिकारियों को घटना का पता चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस खंगाल रही फुटेज, आरोपी की तलाश तेज

सूचना मिलते ही सेक्टर-7 पुलिस चौकी प्रभारी PSI अंकित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया। पुलिस ने बैंक अधिकारी विपिन भाटिया की शिकायत पर थाना सिटी थानेसर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

चौकी इंचार्ज अंकित कुमार ने बताया कि एटीएम बूथ और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में दिख रहे आरोपी के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान की कोशिशें जारी हैं और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– करनाल के घरौंडा में दमकल विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, लकड़ी फैक्ट्री में लगी आग पर पाया काबू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed