Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Agrawal Vaish Samaj: 21 जून को करनाल में सजेगा अग्रवाल वैश्य समाज का मंच, अशोक बुवानीवाला सौंपेंगे युवाओं को कमान

GGaganpreet Kaur
21 जून को करनाल में सजेगा अग्रवाल वैश्य समाज का मंच, अशोक बुवानीवाला सौंपेंगे युवाओं को कमान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लाडवा (कैलाश गोयल)। हरियाणा में वैश्य समाज की सबसे मुखर और मजबूत आवाज माने जाने वाले संगठन ‘अग्रवाल वैश्य समाज’ ने अपनी युवा शक्ति को आगे बढ़ाते हुए संगठन के विस्तार की तैयारी पूरी कर ली है। आगामी 21 जून को करनाल में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की नवनिर्वाचित युवा इकाई का एक भव्य राज्य स्तरीय पदग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस बात की आधिकारिक जानकारी देते हुए युवा इकाई के राज्य सचिव रोहित सिंगला ने कहा कि यह संगठन प्रदेश की सामाजिक और राजनीतिक चेतना का एक प्रमुख स्तंभ है, जिसे और अधिक धार देने के लिए युवाओं को आगे लाया जा रहा है।

रोहित सिंगला ने संगठनात्मक फेरबदल पर चर्चा करते हुए बताया कि समाज के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने संगठन के भीतर नई ऊर्जा, नया दृष्टिकोण और सांगठनिक मजबूती का संचार करने के लिए युवा इकाई का नए सिरे से पुनर्गठन किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि नई टीम समाज के हितों की रक्षा और अंत्योदय की भावना को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगी।

विज्ञापन

करनाल में जुटेगा पूरे हरियाणा का युवा; लाडवा से कूच की तैयारी

इस राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लाडवा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष हिमांशु गोयल ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि 21 जून को करनाल की धरती पर होने वाले इस समारोह में समूचे हरियाणा से वैश्य समाज के युवा प्रतिनिधि और कार्यकर्ता अपनी सांगठित ताकत का परिचय देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिलों में रणनीतिक बैठकें और जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिए गए हैं।

इस गरिमामयी समारोह की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहकर नव-नियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राज्य सचिव रोहित सिंगला ने लाडवा और आसपास के क्षेत्रों के अग्रवाल समाज के तमाम युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए समय पर करनाल पहुंचें और समाज की एकजुटता को मजबूत करें। लाडवा में आयोजित इस विशेष सांगठनिक बैठक के दौरान राज्य सचिव रोहित सिंगला के साथ विधानसभा अध्यक्ष हिमांशु गोयल, महासचिव वंश कंसल, कोषाध्यक्ष सोबित गर्ग और संयम गर्ग सहित समाज के कई प्रबुद्ध युवा चेहरे उपस्थित रहे।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।