Breaking News
Tesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानNarnaul News: राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए रवानाTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानNarnaul News: राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए रवाना

Amritsar SGPC News : श्री अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज ने विवादित नियम हटाने तक कानून लागू करने पर लगाई रोक की मांग

Amritsar SGPC News : श्री अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज ने विवादित नियम हटाने तक कानून लागू करने पर लगाई रोक की मांग

श्री अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज ने विवादित नियम हटाने तक कानून लागू करने पर लगाई रोक की मांग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Amritsar SGPC News :  पंजाब में बेअदबी और धार्मिक मामलों से जुड़े नए कानूनों को लेकर सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है। ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (अमेंडमेंट) एक्ट-2026’ को लेकर सिख पंथ के सर्वोच्च संस्थान अकाल तख्त साहिब ने सख्त रुख अख्तियार किया है।

अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज ने दो टूक कहा है कि जब तक इस कानून के विवादित नियमों को पूरी तरह से संशोधित या हटाया नहीं जाता, तब तक इस एक्ट या इसके किसी भी नोटिफिकेशन को जमीन पर लागू नहीं किया जाना चाहिए। उनका यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब पंजाब सरकार ने इस मसले के समाधान के लिए हाल ही में एक उच्चस्तरीय सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन

सरकार द्वारा बनाई गई 7 सदस्यीय कमेटी पर जत्थेदार का बड़ा बयान

राज्य सरकार की ओर से 16 सितंबर को गठित की गई सात सदस्यीय समन्वय समिति पर प्रतिक्रिया देते हुए जत्थेदार गरगज ने कहा कि यह कदम श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा सरकार को दी गई समयसीमा के समाप्त होने के बाद उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेअदबी से जुड़े इस संवेदनशील कानून के प्रावधानों और नियमों को लेकर जो गंभीर आपत्तियां उठाई गई हैं, उन्हें दरकिनार नहीं किया जा सकता। सरकार को चाहिए कि वह तमाम पक्षों को साथ लेकर इन अड़चनों को दूर करे और इस विवाद का स्थाई समाधान निकाले।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई इस कमेटी में कई प्रतिष्ठित और अनुभवी चेहरों को शामिल किया गया है। इस सात सदस्यीय दल में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, संत बाबा सेवा सिंह रामपुर खेड़ा, सेवानिवृत्त जस्टिस जसपाल सिंह और जस्टिस गुरबीर सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी जतिंदर सिंह औलाख के साथ-साथ लॉ ऑफिसर प्रीत इंदर पाल सिंह को जगह दी गई है।

रमेश विधूड़ी के माफीनामे का जिक्र, बागी नेताओं को दी नसीहत

इस दौरान जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज ने भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब को भेजे गए लिखित माफीनामे का भी संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि विधूड़ी का सज्जन सिंह के भोग कार्यक्रम में शामिल होना एक बेहद गंभीर भूल और बहुत बड़ी गलती थी। हालांकि, उन्होंने इस बात की सराहना की कि एक गैर-सिख सांसद ने अपनी गलती का अहसास करते हुए खुले दिल से अकाल तख्त से माफी मांग ली है और यहां से मिलने वाले हर आदेश या सजा को स्वीकार करने की बात कही है।

जत्थेदार ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग खुद को पक्के सिख होने का दावा करते हैं, लेकिन इसके बावजूद अकाल तख्त साहिब के हुक्मनामे और परंपराओं की अनदेखी करते हैं, उन्हें इस घटना से बड़ी सीख लेनी चाहिए। पंथक मामलों में अनुशासन और मर्यादा का पालन हर किसी के लिए सर्वोपरि होना चाहिए।

Lawrence Bishnoi Gang Canada Threat : लॉरेंस गैंग की कनाडा सरकार को खुली धमकी- ‘अब हम देश पर राज करेंगे

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।