Breaking News
Anil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमAnil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातम

Ambala News: सावन में बूंदों की जगह हुई ‘नोटों की बरसात’, अनिल विज ने पीएम मोदी का कविता से किया स्वागत

Ambala News: सावन में बूंदों की जगह हुई 'नोटों की बरसात', अनिल विज ने पीएम मोदी का कविता से किया स्वागत

अंबाला को मिली ₹1184 करोड़ के फोरलेन हाईवे की सौगात, हिमाचल का सफर हुआ आसान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singhकंटेंट क्रेडिट: आरती दलाल

Ambala News: (आरती दलाल) अंबाला में आयोजित भव्य लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज अपने चिरपरिचित और बेबाक अंदाज में नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन और हजारों करोड़ की विकास योजनाओं पर खुशी जताते हुए विज ने शायराना अंदाज में कहा, “इस बरस सावन में अजब बात हुई, पहले गिरती थी बूंदें, इस बरस नोटों की बरसात हुई।

” विज ने कहा कि प्रधानमंत्री खाली हाथ नहीं आते, वे जब भी आते हैं विकास की बड़ी सौगात लेकर आते हैं। इस बार हरियाणा की झोली में 14 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स आए हैं, जो राज्य की तस्वीर बदल देंगे।

विज्ञापन

हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा का शंखनाद

ऊर्जा मंत्री ने जींद से सोनीपत के बीच शुरू हुई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टिकोण से भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि कोयला, तेल और गैस जैसे पारंपरिक संसाधन सीमित हैं और तेजी से खत्म हो रहे हैं। ऐसे में वैकल्पिक ऊर्जा वक्त की जरूरत है।

विज्ञान की भाषा में समझाते हुए विज ने कहा, “हाइड्रोजन हमारे वायुमंडल में प्रचुर मात्रा में है, लेकिन यह स्वतंत्र नहीं मिलती। यह पानी (H2O) या मीथेन के रूप में छिपी होती है। भारतीय इंजीनियरों ने इसे अलग कर कंबशन तकनीक के जरिए ट्रेन दौड़ाई है, जिसने देश का नाम वैश्विक पटल पर चमका दिया है।”

कर्मचारियों को बिना बैंक के चक्कर काटे मिलेगा ‘मुफ्त’ सोलर सिस्टम

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक और बड़ा एलान किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए एक विशेष योजना पर काम चल रहा है। इसके तहत ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के अंतर्गत कर्मचारियों के घरों पर एक प्रकार से मुफ्त में सोलर सिस्टम लगाया जाएगा।

इसके लिए किसी को बैंक लोन के चक्कर नहीं काटने होंगे। यदि कोई अतिरिक्त राशि बनती भी है, तो उसकी कटौती सीधे कर्मचारी के मासिक बिजली बिल से आसान किस्तों में कर ली जाएगी।

अंबाला-काला अम्ब हाईवे: आर्थिक तरक्की की नई लाइफलाइन

कार्यक्रम के दौरान ₹1,184 करोड़ की लागत से निर्मित 33.81 किलोमीटर लंबे अंबाला-काला अम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग को देश को समर्पित किया गया। आधुनिक चार-लेन वाले इस हाईवे के बारे में बात करते हुए पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा कि यह सिर्फ डामर की सड़क नहीं, बल्कि उत्तर भारत की आर्थिक प्रगति का मार्ग है।

इस हाईवे पर 13 एंट्री-एग्जिट पॉइंट, 29 किलोमीटर की सर्विस रोड और 7 व्हीकुलर अंडरपास बनाए गए हैं। इसके चालू होने से हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के बीच माल ढुलाई, पर्यटन और उद्योगों को नई गति मिलेगी और सफर का समय आधा रह जाएगा।

इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए अंबाला के कार्यक्रम में उपायुक्त अजय सिंह तोमर, नगर निगम कमिश्नर वीरेंद्र सहरावत, एनएचएआई (NHAI) की प्रोजेक्ट डायरेक्टर आकृति गुप्ता, मेयर अक्षिता सैनी और भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Haryana News: हाइड्रोजन ट्रेन के बहाने भाजपा का बड़ा सियासी कार्ड, कांग्रेस छोड़ आए इन 5 बागी विधायकों को मिला बड़ा मंच

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।