Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Assandh Extortion Case: असंध में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दस्तक! दो नामी मिठाई दुकानदारों से मांगी 3 करोड़ की रंगदारी

Assandh Extortion Case: असंध में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दस्तक! दो नामी मिठाई दुकानदारों से मांगी 3 करोड़ की रंगदारी

दो मिठाई दुकानदारों से फोन पर मांगी 3 करोड़ की रंगदारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Assandh Extortion Case: हरियाणा के बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी करनाल के असंध इलाके में देखने को मिली है। यहां के दो बड़े मिष्ठान भंडार संचालकों को फोन कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर तीन करोड़ रुपये की भारी-भरकम रंगदारी मांगी गई है। खुद को गैंग का गुर्गा बताने वाले बदमाश ने व्यापारियों को साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि अगर समय रहते मोटी रकम का इंतजाम नहीं हुआ, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। इस सनसनीखेज कॉल के बाद से स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों में खौफ का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए असंध थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है।

‘जहां बैठे हो, वहीं गोली से उड़वा देंगे’ – मोहन स्वीट्स के संचालक को धमकी

विज्ञापन

असंध के मशहूर ‘मोहन स्वीट्स’ के संचालक सुशील कुमार ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले उनके छोटे भाई विक्की के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। फोन उठाने पर सामने वाले शख्स ने बेहद आक्रामक लहजे में अपनी पहचान पानीपत के रेरकलां निवासी अनिल पंडित के रूप में दी। उसने सीधे दो करोड़ रुपये की डिमांड रखते हुए कहा, “दो करोड़ रुपये तैयार कर लो। अगर रुपये का इंतजाम कर फोन नहीं किया, तो जहां बैठे हो वहीं गोली से उड़वा देंगे।” बदमाश ने आगे रौब झाड़ते हुए कहा कि उसे किसी का डर नहीं है और यह कोई फर्जी कॉल नहीं है, इसलिए धमकी को हल्के में न लें।

अग्रवाल मिष्ठान भंडार से मांगा एक करोड़, इलाके में दहशत

रंगदारी मांगने का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। ठीक इसी तर्ज पर 26 जून की सुबह ‘अग्रवाल मिष्ठान भंडार’ के संचालक कपिल कुमार के पास भी एक धमकी भरा फोन आया। कपिल कुमार को भी फोन करने वाले ने अपना नाम अनिल पंडित ही बताया। उसने कपिल से कहा कि वह बिना देर किए एक करोड़ रुपये की रंगदारी तैयार रखे। एक ही इलाके के दो बड़े कारोबारियों को इस तरह लगातार टारगेट किए जाने से असंध के व्यापारिक हलकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। व्यापारियों ने तुरंत इस मामले की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस प्रशासन को सौंपी।

एक्शन में पुलिस प्रशासन; सादे कपड़ों में कमांडो तैनात

इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए असंध के डीएसपी गोरखपाल राणा ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है। डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पीड़ित दुकानदारों की सुरक्षा पुख्ता कर दी है। एहतियात के तौर पर उनकी दुकानों और आसपास के इलाकों में सिविल ड्रेस (सादे कपड़ों) में विशेष पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। साइबर सेल की मदद से जिन नंबरों से कॉल आई थी, उनकी लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।