September 29, 2026

Ateli Mandi : 2 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए जनसंपर्क तेज, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

0
Ateli Mandi : 2 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए जनसंपर्क तेज, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

Ateli Mandi : 2 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए जनसंपर्क तेज, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

Ateli Mandi : आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया गया।

 

इस जनसंपर्क अभियान के तहत फतनी (फतेहपुर), राजपुरा, खोड , ताजपुर, बिहाली, बास-काटी, पृथ्वीपुरा, नीरपुर, नावड़ी, रामपुरा और खेड़ी गांवों में घर-घर जाकर ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं को सम्मेलन का निमंत्रण दिया गया और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।

 

दिग्गज नेता करेंगे शिरकत

आगामी सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता मुख्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व विधायक अनिता यादव सहित क्षेत्र के कई अन्य वरिष्ठ नेता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

 

प्रमुख नेता रहे मौजूद

जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस पार्टी के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी पूरी सक्रियता के साथ जुटे रहे। इस अभियान में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर कृष्ण राव, अटेली ब्लॉक प्रधान सुमेर सिंह बिहाली, जिला सचिव बलवंत मोहनपुर, बाछोद से बीरेंद्र घाड़िया, अटेली के युवा नेता अनुज जांगिड़ और यश बगड़ाना विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

नेताओं ने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा और इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे।

 

 

यह भी देखें – अटेली मंडी में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू, झंडा चौक पर 5 अक्टूबर से सजेगा मंच, इस बार पहली बार होगा 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed