Breaking News
Manoj Bajpayee on Film Ban: फिल्मों को बैन करने की मांग पर भड़के मनोज बाजपेयी, दिया बेबाक बयानAteli Mandi News: अटेली के राधा कृष्ण मंदिर में 10 नवंबर को लगेगा विशाल अन्नकूट भंडाराKarnal Crime: तलाक के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा, करनाल में सुए से हमले की शिकार महिला ने बयां किया दर्ददीपावली पर गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, अपने हाथों से खिलाई मिठाईKaithal Road Accident: कैथल में कटरा एक्सप्रेसवे पर खंभे से टकराया ट्रक, 25 वर्षीय ड्राइवर की मौतManoj Bajpayee on Film Ban: फिल्मों को बैन करने की मांग पर भड़के मनोज बाजपेयी, दिया बेबाक बयानAteli Mandi News: अटेली के राधा कृष्ण मंदिर में 10 नवंबर को लगेगा विशाल अन्नकूट भंडाराKarnal Crime: तलाक के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा, करनाल में सुए से हमले की शिकार महिला ने बयां किया दर्ददीपावली पर गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, अपने हाथों से खिलाई मिठाईKaithal Road Accident: कैथल में कटरा एक्सप्रेसवे पर खंभे से टकराया ट्रक, 25 वर्षीय ड्राइवर की मौत

Ateli Mandi News: अटेली के राधा कृष्ण मंदिर में 10 नवंबर को लगेगा विशाल अन्नकूट भंडारा

Ateli Mandi News: अटेली के राधा कृष्ण मंदिर में 10 नवंबर को लगेगा विशाल अन्नकूट भंडारा

अटेली के राधा कृष्ण मंदिर में 10 नवंबर को लगेगा विशाल अन्नकूट भंडारा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi News: जहां एक तरफ कढ़ाइयों में पकते बाजार,चावल, मूंग , मिक्स सब्जी और कढ़ी की खुशबू, वहीं दूसरी तरफ भक्ति में डूबे हजारों श्रद्धालु, ऐसा ही नजारा 10 नवंबर को राधा कृष्ण मंदिर परिसर में देखने को मिलेगा। यहां विशाल अंकूट भंडारे का आयोजन होगा, जिसका इंतजार अटेली क्षेत्र के लोग पूरे साल करते हैं।

ठाकुर जी को भोग अर्पित करने के बाद यह प्रसाद पंगत में बैठे भक्तों को परोसा जाएगा। मान्यता है कि ठाकुर जी की कृपा से यह प्रसाद अमृत समान स्वाद और सुख-समृद्धि लेकर आता है। तैयारियां एक दिन पहले ही शुरू हो जाती हैं। कुंतलों की मात्रा में बाजार,चावल, मूंग और मौसमी सब्जियों से बनी मिक्स वेज और कढ़ी बड़ी-बड़ी कढ़ाइयों में तैयार की जाती है।

विज्ञापन

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस भंडारे में लोग कतार में लगकर अनुशासन से प्रसाद ग्रहण करते हैं। स्वाद ऐसा कि कई श्रद्धालु घर ले जाकर शाम को परिवार संग भी इसका आनंद लेते हैं।
शिव रक्षा कमेटी के प्रधान पुरुषोत्तम गोयल ताजपुरिया ने बताया कि यह आयोजन कमेटी और क्षेत्र के दानदाताओं के सहयोग से होता है।

रातभर कस्बे और पड़ोस के लोग सब्जी काटने, कढ़ाई साफ करने और प्रसाद बनाने की सेवा में जुटते हैं। यही सामूहिक सेवा-भाव इस आयोजन की असली पहचान है। उन्होंने सभी से पहुंचकर पुण्य कमाने की अपील की।

 

यह भी देखें – नारनौल जिला बार लाइब्रेरी में विधि-विधान के साथ हुआ मां सरस्वती का पूजन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।