Ateli Mandi : फतनी में बिजली लाइन पर काम करते समय नीचे गिरा युवक, मौत
प्रतीकात्मक फोटो
Ateli Mandi : गांव फतनी में बिजली लाइन पर काम करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। सोमवार शाम काम के दौरान अचानक नीचे गिरने से करीब 24 वर्षीय सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
उपचार के लिए ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सोनू उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव हमीदपुर का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से अटेली में रह रहा था। वह ठेकेदार के साथ बिजली लाइनों को ठीक करने का काम करता था।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे सोनू फतनी गांव में बिजली लाइन पर काम कर रहा था, तभी वह अचानक नीचे गिर गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही अटेली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी देखें – बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, नांगल चौधरी में सूखे खेतों के बीच सरसों की बिजाई बनी चुनौती
