Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Suman Saini Babain: "शिक्षा और तकनीक ही आज के समय के असली अस्त्र"- बाबैन में बोलीं उपाध्यक्ष सुमन सैनी

GGaganpreet Kaur
"शिक्षा और तकनीक ही आज के समय के असली अस्त्र"- बाबैन में बोलीं उपाध्यक्ष सुमन सैनी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बाबैन (जग मार्ग)। कुरुक्षेत्र के बाबैन में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित इस समारोह में राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन दर्शन की व्याख्या करते हुए उसे वर्तमान संदर्भों में प्रासंगिक बताया। सुमन सैनी ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जीवन केवल तपस्या तक सीमित नहीं था, बल्कि वह साहस और अधर्म के विरुद्ध महासंग्राम का प्रतीक था।

शक्ति का सदुपयोग ही सच्चा धर्म

विज्ञापन

सुमन सैनी ने समाज को प्रेरित करते हुए कहा, “परशुराम जी ने हमें सिखाया कि जब समाज में अन्याय और अत्याचार की सीमा पार हो जाए, तो तटस्थ रहना या चुप रहना भी एक अपराध है। उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि शक्ति का उपयोग हमेशा दीन-दुखियों की रक्षा और लोक कल्याण के लिए होना चाहिए।” उन्होंने आज के दौर में शिक्षा, ज्ञान और आधुनिक तकनीक को ‘नया अस्त्र’ बताते हुए युवाओं से अपील की कि वे इनका उपयोग समाज के सकारात्मक बदलाव के लिए करें।

खुल गया मदद का पिटारा

समारोह के दौरान ब्राह्मण समाज की सामाजिक गतिविधियों को मजबूती देने के लिए सुमन सैनी ने अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने भी समाज को 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री तक पहुँचाई जाएगी समाज की आवाज

मंच से ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों ने अपनी कुछ मांगें रखीं, जिस पर सुमन सैनी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर इन सभी मांगों को प्रमुखता से उठायेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और ब्राह्मण समाज की गरिमा व उनकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।