Breaking News
UIDAI Aadhaar Offline Verification: आधार की फोटोकॉपी रखने के झंझट से मिलेगी मुक्ति, UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा ऑफलाइन सत्यापन नेटवर्क सेBhiwani Girl Missing: भिवानी से कॉलेज गई 21 वर्षीय युवती लापता, परिजनों में मचा कोहरामपट्टी सीट पर लालजीत सिंह भुल्लर के समर्थन में उतरे AAP नेता, केजरीवाल और भगवंत मान से की मांगJind Crime: जींद में चोरी के शक में खूनी खेल, ग्रामीणों की पिटाई से बिहार के युवक की मौत, दो घायल24 दिन फ्रीजर में शव रहने से झोटा के पोस्टमॉर्टम में देरी; पिता ने की अंतिम संस्कार से पहले SSP के तबादले की मांगUIDAI Aadhaar Offline Verification: आधार की फोटोकॉपी रखने के झंझट से मिलेगी मुक्ति, UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा ऑफलाइन सत्यापन नेटवर्क सेBhiwani Girl Missing: भिवानी से कॉलेज गई 21 वर्षीय युवती लापता, परिजनों में मचा कोहरामपट्टी सीट पर लालजीत सिंह भुल्लर के समर्थन में उतरे AAP नेता, केजरीवाल और भगवंत मान से की मांगJind Crime: जींद में चोरी के शक में खूनी खेल, ग्रामीणों की पिटाई से बिहार के युवक की मौत, दो घायल24 दिन फ्रीजर में शव रहने से झोटा के पोस्टमॉर्टम में देरी; पिता ने की अंतिम संस्कार से पहले SSP के तबादले की मांग

Bhiwani Crime: भिवानी में रेस्टोरेंट संचालक की कार घेरकर हमला, 20 बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा

Bhiwani Crime: भिवानी में रेस्टोरेंट संचालक की कार घेरकर हमला, 20 बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा

भिवानी में रेस्टोरेंट संचालक की कार घेरकर हमला, 20 बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani Crime: हरियाणा के भिवानी जिले में बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने को मिला है, जहां आरटीओ ऑफिस के पास एक रेस्टोरेंट संचालक की गाड़ी को घेरकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बापोड़ा गांव के रहने वाले धीरज जैसे ही अपने दोस्त कमल गौतम के रेस्टोरेंट से निकलकर गाड़ी में बैठने लगे, तभी 3 गाड़ियों और 2-3 बाइकों पर सवार होकर आए 15 से 20 बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। वारदात की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का हाल जाना।

गाड़ी में मारी टक्कर, भागने पर लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन

पीड़ित धीरज के मुताबिक, बदमाशों ने दहशत फैलाने की नीयत से सबसे पहले अपनी गाड़ी से उनकी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मारी और रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। जब धीरज जान बचाने के लिए कार छोड़कर भागने लगे, तो आरोपियों ने उन्हें दबोच लिया। हमलावरों में से एक युवक के हाथ में बंदूक थी, जबकि 5 से 10 युवकों के पास लाठी-डंडे मौजूद थे। बदमाशों ने धीरज की छाती और कमर पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाए, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

मार्च 2026 के ब्लैकमेलिंग विवाद से जुड़ी रंजिश का शक

वारदात के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल धीरज को भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पुलिस पूछताछ में धीरज ने खुलासा किया कि उनकी किसी से कोई सीधी दुश्मनी नहीं है, लेकिन उन्हें शक है कि यह हमला मार्च 2026 में उनके पिता को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश से जुड़ा है। उस वक्त धीरज के परिवार ने ब्लैकमेलिंग करने वालों पर केस दर्ज करवाकर आरोपियों को जेल भिजवाया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें–Panipat Accident: पानीपत जीटी रोड पर तड़के पलटा सेब से भरा ट्रक, हाईवे पर बिखरीं सैकड़ों पेटियां

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।