Breaking News
National Unity Day: राष्ट्रीय एकता दिवस पर करीबियों को भेजें ये खास देशभक्ति शुभकामना संदेशपंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम, अधिकतम तापमान गिरा; हिमाचल से सटे जिलों में बढ़ी ठंडHaryana Weather: हरियाणा में बारिश थमते ही बढ़ी सुबह-शाम की ठिठुरन, नारनौल में 13 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पाराSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेNational Unity Day: राष्ट्रीय एकता दिवस पर करीबियों को भेजें ये खास देशभक्ति शुभकामना संदेशपंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम, अधिकतम तापमान गिरा; हिमाचल से सटे जिलों में बढ़ी ठंडHaryana Weather: हरियाणा में बारिश थमते ही बढ़ी सुबह-शाम की ठिठुरन, नारनौल में 13 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पाराSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्ते

Bhiwani News: भिवानी में काम से घर लौट रहे शादीशुदा युवक की कार दुर्घटना में मौत

Bhiwani News: भिवानी में काम से घर लौट रहे शादीशुदा युवक की कार दुर्घटना में मौत

धनाना बस अड्डे के पास दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत, एक की जान गई

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani News: भिवानी जिले के गांव धनाना के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। भिवानी शहर से अपना काम खत्म कर कार से घर लौट रहे युवक की गाड़ी को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

धनाना बस अड्डे के पास हुआ हादसा

विज्ञापन

मुंढाल पुलिस चौकी में दी गई शिकायत के अनुसार, धनाना-3 के रहने वाले राजेश ने बताया कि उनका बेटा नीरज अपनी कार में सवार होकर भिवानी से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के बस अड्डे के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए नीरज की कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों की मांग- मिले सख्त सजा

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। राहगीरों की मदद से लहूलुहान हालत में नीरज को भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नीरज शादीशुदा था और अपने पीछे एक मासूम बच्चा छोड़ गया है।

मामले की जांच कर रही मुंढाल पुलिस चौकी के अधिकारियों ने बताया कि मृतक के पिता राजेश के बयानों के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।