August 10, 2026

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में बड़ा बदलाव! इंडिविजुअल खेल खत्म, दो टीमों में बंटकर खेलेंगे 16 कंटेस्टेंट्स

0
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में बड़ा बदलाव! इंडिविजुअल खेल खत्म, दो टीमों में बंटकर खेलेंगे 16 कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 20 में बड़ा बदलाव! इंडिविजुअल खेल खत्म

Bigg Boss 20: छोटे पर्दे के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की आहट के साथ ही टीवी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। होस्ट सलमान खान के प्रोमो सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच नए सीजन को लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। प्रोमो में सलमान द्वारा बार-बार इस्तेमाल किए जा रहे शब्द ‘तथास्तु’ ने शो के ट्विस्ट को लेकर तरह-तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है।

दो टीमों में बंटेगा पूरा घर, मेकर्स के इशारे पर चलेगा खेल

अब तक के 19 सीजनों में दर्शक हर कंटेस्टेंट को अपने-अपने स्तर पर व्यक्तिगत गेम खेलते देखते आए थे, लेकिन 20वें सीजन में यह परंपरा बदलती दिख सकती है। अंदरखाने से आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार घर में एंट्री लेने वाले कुल 16 सदस्यों को शुरुआत में ही दो अलग-अलग टीमों में विभाजित कर दिया जाएगा। टास्क के दौरान मेकर्स टीम बनाने के बजाय इस बार पूरे सीजन में टीमों के बीच ही कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं, खेल में तड़का लगाने के लिए पुराने सीजनों के कुछ चर्चित एक्स-कंटेस्टेंट्स को भी वाइल्ड कार्ड के रूप में उतारा जा सकता है।

इन स्टार्स को मेकर्स ने किया अप्रोच

हाल ही में समाप्त हुए ‘लॉकअप 2’ और ‘अलायंस’ जैसे रियलिटी शोज को टक्कर देने के लिए मेकर्स इस बार बड़े चेहरों पर दांव लगा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया के कई बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। करण पटेल, जेनिफर विंगेट, शिवांगी जोशी, अर्जुन बिजलानी, जन्नत जुबैर, माही विज, पर्ल वी पुरी, कॉमेडी किंग सुनील पाल, गीता बसरा, अंजलि अरोड़ा के अलावा रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को शो के लिए एप्रोच किए जाने की खबरें हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी सेलिब्रिटी के नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

प्रोमो ने बढ़ाया सस्पेंस, ग्रैंड प्रीमियर की उल्टी गिनती शुरू

शो के नए लोगो और भव्य घर की झलक ने दर्शकों की बेताबी और बढ़ा दी है। प्रोमो में सलमान खान जिस तरह से इच्छाएं पूरी होने यानी ‘तथास्तु’ का जिक्र कर रहे हैं, उससे यह भी माना जा रहा है कि इस बार घर के अंदर बाहर से बनी जोड़ियों की एंट्री हो सकती है या फिर अंदर जाकर नई जोड़ियां बनाई जाएंगी। फिलहाल मेकर्स ग्रैंड प्रीमियर की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें-  करण जौहर के ‘द ट्रेटर्स 2’ का धमाकेदार प्रोमो रिलीज, अभिषेक मल्हान ने मुनव्वर फारूकी को ललकारा, बोले- ‘यहां सिर्फ मेरी हुकूमत चलेगी’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed