Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

बीकानेर में तीन चचेरे भाई सड़क हादसे का शिकार: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीनों की मौके पर मौत

बीकानेर में तीन चचेरे भाई सड़क हादसे का शिकार: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीनों की मौके पर मौत

बीकानेर में जोधपुर हाईवे पर आधी रात दर्दनाक हादसा हुआ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Bikaner Road Accident: बीकानेर में जोधपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात करीब 1 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। गंगाशहर थाना क्षेत्र में पलाना और उदयरामसर के बीच जैन समाज के एक भवन के पास अज्ञात भारी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीनों युवक पलाना में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव स्वरूपदेसर लौट रहे थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस के अनुसार, काफी देर तक उनके सिर से खून बहता रहा और अधिक खून बहने के कारण तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

 

 

रास्ते से गुजर रहे व्यक्ति ने पुलिस को दी सूचना

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से निकल गया। रास्ते से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने गंगाशहर पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को PBM हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

गंगाशहर थानाधिकारी गणेश बिश्नोई ने बताया कि मृतकों की पहचान स्वरूपदेसर निवासी चन्दाराम, तोलाराम और महेंद्र सिहाग के रूप में हुई है। तीनों चचेरे भाई थे और पलाना में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।

 

 

CCTV से वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच का मुख्य फोकस उस भारी वाहन की पहचान करना है, जिसने बाइक को टक्कर मारी और हादसे के बाद मौके से चला गया।

पुलिस के मुताबिक अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे में गलती किसकी थी। तीनों बाइक सवारों की मौत हो चुकी है और टक्कर मारने वाला वाहन भी अभी सामने नहीं आया है, इसलिए दुर्घटना की पूरी स्थिति CCTV और अन्य जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

 

तीनों युवक विवाहित थे, किराना दुकान पर करते थे काम

हादसे ने स्वरूपदेसर गांव के एक ही परिवार को गहरा सदमा दिया है। लाधुराम सियाग के तीन बेटे हैं और हादसे में उनके तीनों बेटों के एक-एक बेटे की मौत हुई है।

तीनों युवक विवाहित थे। उनकी शादियां करीब दो साल के अंतराल में हुई थीं। परिवार के अनुसार, तीनों युवक किराना की दुकान पर काम करते थे और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से गांव वापस लौट रहे थे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बीकानेर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।