Breaking News
Narnaul News: डीएपी खाद के लिए उमड़ी भारी भीड़, सुबह 3 बजे से लाइनों में लगे अन्नदाताविपक्ष का ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’; राहुल बोले- संविधान और युवाओं के भविष्य की लड़ाईKurukshetra cyber crime: कुरुक्षेत्र में बिजली विभाग के SE से 14 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगीJhajjar News: एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले अमन सहरावत का गृह जिले में भव्य स्वागतNavratri Day 2: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन, तप और संयम की देवी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, भेजिए ये खास शुभकामना संदेशNarnaul News: डीएपी खाद के लिए उमड़ी भारी भीड़, सुबह 3 बजे से लाइनों में लगे अन्नदाताविपक्ष का ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’; राहुल बोले- संविधान और युवाओं के भविष्य की लड़ाईKurukshetra cyber crime: कुरुक्षेत्र में बिजली विभाग के SE से 14 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगीJhajjar News: एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले अमन सहरावत का गृह जिले में भव्य स्वागतNavratri Day 2: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन, तप और संयम की देवी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, भेजिए ये खास शुभकामना संदेश

BSNL 1 Rupee Plan: महज 1 रुपये में 24 दिन तक रोज 1GB डेटा और फ्री कॉलिंग, जानें डिटेल्स

AAmandeep Singh
BSNL 1 Rupee Plan: महज 1 रुपये में 24 दिन तक रोज 1GB डेटा और फ्री कॉलिंग, जानें डिटेल्स

महज 1 रुपये में 24 दिन तक रोज 1GB डेटा और फ्री कॉलिंग, जानें डिटेल्स

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

BSNL 1 Rupee Plan: (मुनीश मुंडे) निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे होते रिचार्ज प्लान के बीच भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) हरियाणा ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। (BSNL 26th Foundation Day Offers अपने 26वें स्थापना दिवस के खास मौके पर कंपनी ने ऐसे कई लुभावने प्रीपेड प्लान उतारे हैं, जो कम खर्च में बेहतरीन सुविधाएं दे रहे हैं।

इनमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला ऑफर महज 1 रुपये का है, जिसके तहत ग्राहकों को 24 दिनों के लिए रोजाना डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। इसके अलावा कंपनी ने मोबाइल रिचार्ज के साथ एक्सीडेंटल और साइबर इंश्योरेंस की सुरक्षा देने वाले स्पेशल प्लान भी लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन

1 रुपये में 24 दिन की मौज, 51 रुपये वाला प्लान भी बाजार में उतारा

बीएसएनएल के इस नए प्रमोशनल ऑफर के तहत ग्राहकों को 24 दिन की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस की सुविधा मिल रही है। 12 अक्टूबर 2026 तक लागू इस ऑफर में 24 दिन का कुल खर्च केवल 1 रुपया ही आता है, यानी रोजाना का खर्च करीब 4 पैसे बैठता है।

इसके साथ ही ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए 51 रुपये का प्लान पेश किया गया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस मिलेंगे। यह ऑफर 31 अक्टूबर 2026 तक के लिए वैध है।

मोबाइल रिचार्ज के साथ मिलेगा 1 लाख तक का बीमा कवर

डिजिटल दौर में ग्राहकों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बीएसएनएल ने 202 रुपये और 2449 रुपये वाले दो खास सुरक्षा प्लान पेश किए हैं:

202 रुपये का प्लान: इसमें 32 दिनों की वैधता, 300 मिनट कॉलिंग, 5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके साथ ही ग्राहक को 10,000 रुपये का साइबर इंश्योरेंस कवर और 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस कवर मुफ्त दिया जा रहा है।

2449 रुपये का सालाना प्लान: 365 दिनों की लंबी वैधता वाले इस प्लान में रोज 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते हैं। इसमें भी 10,000 रुपये का साइबर सुरक्षा कवर और 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल कवर शामिल है।

कॉल ड्रॉप से मिलेगी मुक्ति, हरियाणा में लगेंगे 500 नए 4G टावर

सिर्फ प्लान ही नहीं, बल्कि नेटवर्क की गुणवत्ता सुधारने के लिए भी सरकारी कंपनी ने कमर कस ली है। स्थापना दिवस समारोह के दौरान घोषणा की गई कि पूरे हरियाणा सर्कल में 500 नए 4जी (4G) साइट्स स्थापित किए जाएंगे। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में नेटवर्क कवरेज मजबूत होगा, कॉल ड्रॉप की समस्या से निजात मिलेगी और इंटरनेट की स्पीड में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

मामले पर जानकारी देते हुए बीएसएनएल हरियाणा के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) सुरेश कुमार ने बताया कि कंपनी का पूरा फोकस ग्राहकों को किफायती दरों पर बेहतर सेवाएं और सुरक्षा मुहैया कराना है। नेटवर्क विस्तार और बीमा सुरक्षा वाले ये प्लान्स आम लोगों के मोबाइल अनुभव को बेहतर बनाएंगे।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की विदाई, जानें 6 और 7 अक्टूबर को कहां होगी बारिश

विज्ञापन

तकनीकी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।