Breaking News
Narnaul News: नारनौल में एसबीआई बैंक ने दिवंगत खाताधारक के परिवार को सौंपा 1 करोड़ रुपये का बीमा चेकICAI CA Foundation Result: साधारण परिवार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन परीक्षा में हिसार की कंशिका बनीं ऑल इंडिया टॉपरUIDAI Aadhaar Offline Verification: आधार की फोटोकॉपी रखने के झंझट से मिलेगी मुक्ति, UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा ऑफलाइन सत्यापन नेटवर्क सेBhiwani Girl Missing: भिवानी से कॉलेज गई 21 वर्षीय युवती लापता, परिजनों में मचा कोहरामपट्टी सीट पर लालजीत सिंह भुल्लर के समर्थन में उतरे AAP नेता, केजरीवाल और भगवंत मान से की मांगNarnaul News: नारनौल में एसबीआई बैंक ने दिवंगत खाताधारक के परिवार को सौंपा 1 करोड़ रुपये का बीमा चेकICAI CA Foundation Result: साधारण परिवार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन परीक्षा में हिसार की कंशिका बनीं ऑल इंडिया टॉपरUIDAI Aadhaar Offline Verification: आधार की फोटोकॉपी रखने के झंझट से मिलेगी मुक्ति, UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा ऑफलाइन सत्यापन नेटवर्क सेBhiwani Girl Missing: भिवानी से कॉलेज गई 21 वर्षीय युवती लापता, परिजनों में मचा कोहरामपट्टी सीट पर लालजीत सिंह भुल्लर के समर्थन में उतरे AAP नेता, केजरीवाल और भगवंत मान से की मांग

Choti Diwali Easy Rangoli Designs: छोटी दिवाली पर घर की सजावट को खास बनाएंगे ये 6 आसान रंगोली डिजाइन

Choti Diwali Easy Rangoli Designs: छोटी दिवाली पर घर की सजावट को खास बनाएंगे ये 6 आसान रंगोली डिजाइन

छोटी दिवाली पर घर की सजावट को खास बनाएंगे ये 6 आसान रंगोली डिजाइन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Choti Diwali Easy Rangoli Designs: दीपावली का त्योहार अपने साथ खुशियों और जगमगाहट की अनगिनत सौगात लेकर आता है। दिवाली से ठीक एक दिन पहले मनाई जाने वाली छोटी दिवाली पर घरों को सजाने और द्वार पर रंगोली सजाने की पुरानी परंपरा रही है। हालांकि, व्यस्त दिनचर्या और रंगों की सीमित वैरायटी के कारण कई बार लोग भारी-भरकम डिजाइन बनाने से कतराते हैं।

अगर आप भी इस बार कम मेहनत और कम रंगों में अपने घर के प्रवेश द्वार (एंट्रेंस) को एस्थेटिक और पारंपरिक लुक देना चाहते हैं, तो ये 6 ट्रेंडी और बेहद आसान रंगोली डिजाइन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित होंगे।

विज्ञापन

1. 3 रंगों वाला सिंपल लोटस (कमल) डिजाइन

अगर आपके पास ज्यादा रंग नहीं हैं और समय भी कम है, तो यह डिजाइन आपके लिए सबसे सही विकल्प है। इसमें सिर्फ 3 रंगों की जरूरत होती है। सेंटर में एक सुंदर कमल का फूल बनाकर उसके चारों तरफ सिंपल लाइन्स खींची जाती हैं। आप चाहें तो इसे रंगों के बजाय ताजे गेंदे और गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों से भी मिनटों में तैयार कर सकते हैं।

2. मिनिमलिस्टिक और एस्थेटिक एंट्रेंस रंगोली

घर के मुख्य द्वार या बालकनी के छोटे हिस्से के लिए यह एस्थेटिक रंगोली डिजाइन बेहद मुफीद है। इसे बेहद छोटे आकार में भी बनाया जा सकता है। इसमें इस्तेमाल होने वाले हल्के और सोबर कलर्स घर के प्रवेश द्वार को एक आधुनिक और शांत लुक देते हैं, जो दिखने में काफी क्लासिक लगता है।

3. शुभता का प्रतीक ‘कलश’ रंगोली

पूजा-पाठ और हर मांगलिक कार्य में कलश का विशेष महत्व होता है। छोटी दिवाली के मौके पर मुख्य द्वार पर कलश के आकार की रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। सिर्फ 3 रंगों के इस्तेमाल से बनने वाला यह पैटर्न न केवल आसानी से तैयार हो जाता है, बल्कि देखने में भी बेहद भव्य लगता है।

4. मां लक्ष्मी का प्रिय ‘कमल फूल’ पैटर्न

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कमल का फूल मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। दिवाली और छोटी दिवाली पर आंगन या मुख्य द्वार पर कमल की रंगोली बनाना समृद्धि का सूचक माना जाता है। इसमें केंद्र में बने कमल के फूल के साथ बारीक रेखाओं का संतुलन इसे एक पारंपरिक और आकर्षक रूप देता है।

5. रॉयल एलिगेंस: हाथी और कमल इंस्पायर्ड डिजाइन

मां लक्ष्मी की तस्वीरों में प्रायः गजरज (हाथी) अपनी सूंड में कमल का फूल लिए नजर आते हैं। यह रंगोली डिजाइन उसी पौराणिक छवि से प्रेरित है। यदि आपकी ड्रॉइंग थोड़ी भी अच्छी है, तो आप 3 रंगों की मदद से इस डिजाइन को बेहद कम समय में बना सकते हैं। घर के मेन गेट के सामने यह डिजाइन बेहद भव्य नजर आता है।

6. रंगों का जादू: सदाबहार ‘मोर’ रंगोली

रंगोली की बात हो और मोर का जिक्र न हो, यह मुमकिन नहीं। मोर रंगोली डिजाइन हर त्योहार की रौनक को दोगुना कर देता है। हालांकि, इसे बनाते समय ध्यान रखें कि आपके पास रंगों की वैरायटी थोड़ी ज्यादा हो, क्योंकि मोर की असली खूबसूरती उसके विविध रंगों से ही खिलकर बाहर आती है। दीयों की रोशनी के साथ यह मोर डिजाइन आपके आंगन को जगमगा देगा।

यह भी देखें –   छोटी दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शायरियां और संदेश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

जीवन शैली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।