Punjab Election: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी में अभी से उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। तरनतारन जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी से जुड़े पंचों-सरपंचों, जिला परिषद सदस्यों, ब्लॉक समिति सदस्यों, चेयरमैनों और अन्य नेताओं ने हाईकमान के सामने एक मांग रखी है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पट्टी सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर या उनके परिवार के किसी सदस्य को टिकट दिया जाए।
इस मांग के समर्थन में नेताओं ने कहा कि लालजीत सिंह भुल्लर ने कोरोना काल से ही पार्टी के लिए लगातार मेहनत की है। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क बनाया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में भूमिका निभाई। नेताओं का कहना है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भुल्लर की मेहनत का पार्टी को फायदा मिला।
कैरों परिवार और कांग्रेस नेता को हराने का किया दावा
अपील करने वाले नेताओं ने दावा किया कि लालजीत सिंह भुल्लर ने पट्टी में राजनीतिक रूप से मजबूत माने जाने वाले कैरों परिवार और कांग्रेस नेता हरमिंदर सिंह गिल को चुनाव में मात देकर विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के खाते में पहुंचाई थी। उनके मुताबिक, चुनाव जीतने के बाद भी भुल्लर ने अगले चार वर्षों तक पार्टी और पट्टी क्षेत्र के लिए लगातार काम किया।
नेताओं ने कहा कि पट्टी विधानसभा क्षेत्र में भुल्लर का पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है। उनका मानना है कि 2027 के चुनाव में उम्मीदवार तय करते समय स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों, लोगों की राय, कार्यकर्ताओं की मेहनत और संबंधित नेता की क्षेत्र में लोकप्रियता को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
कहा- पार्टी की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए उठाई मांग
नेताओं ने स्पष्ट किया कि लालजीत सिंह भुल्लर या उनके परिवार के सदस्य को टिकट देने की अपील किसी के साथ टकराव पैदा करने के लिए नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि यह मांग पार्टी की मजबूती और पट्टी विधानसभा क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर उठाई गई है। इस अपील के समर्थन में जिला परिषद सदस्य सिकंदर सिंह चीमा, ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन गुरजीत सिंह ओबोके, ब्लॉक समिति सदस्य परमिंदर सिंह कैरों, मौजूदा सरपंच रणजीत सिंह कोट बुड्ढा, सरपंच सुखदेव सिंह जौड़ा, पट्टी मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन गुरपरिंदर सिंह उप्पल, सरपंच सुखजिंदर सिंह नंदपुर और सरपंच बलकार सिंह लाडी सहित कई स्थानीय नेता शामिल रहे।
इनके अलावा ज्ञान सिंह कोट बुड्ढा, अमनदीप सिंह सखिरा, लवप्रीत सिंह सभरा, बलदेव सिंह फौजी रत्ता गुद्दा, रेशम सिंह खेड़ा, गुरभेज सिंह सखिरा, नछत्तर सिंह सरहाली खुर्द, गुरसेवक सिंह झुग्गियां, नूर मोहम्मद, गुरमेल सिंह मुठियांवाला, दलेर सिंह दुबली, निंदर सिंह जलोके, चैचल सिंह पारले जलोके, राज सिंह भौवाल, हरीश कुमार तूत, जसबीर सिंह रत्ता गुद्दा, अमनदीप सिंह ठट्ठा, गुरमेज सिंह बूूह, जगदेव सिंह बूूह हवेलियां, बलदेव सिंह बिट्टू बुर्ज पूहला, बोहड़ सिंह मरड़, अमनदीप सिंह किड़ियां, सुरिंदर सिंह ददेह साहिब, गुरसेवक सिंह बट्ठे भैणी, तलविंदर सिंह सैदो, डॉ. तेजपिंदर सिंह सराली मंड कलां, गुरतेज सिंह कंडियाला, जुगराज सिंह दरगापुर, कुलदीप सिंह चौधरीवाला, करनबीर सिंह भग्गूपुर हवेलियां, जसबीर सिंह दुग्गरी, सुलख्खण सिंह कलेर, अमरजीत सिंह बेगमपुरा, मलकीत सिंह जंडोके, गोरा सिंह लौका खुर्द, गुरप्रीत सिंह धतल, बलवंत सिंह गंडीविंड, बलविंदर सिंह खारा, रणजीत सिंह कोटदाता, गुरप्रीत सिंह ज्योति शाह और राणा बामणीवाला ने भी मांग का समर्थन किया।
महिला ब्लॉक प्रधान अनुरीत कौर पट्टी, कुलविंदर कौर पट्टी, कुलबीर कौर कोट बुड्ढा, नंबरदार गुरलाल सिंह, हीरा सिंह फौजी, गुरसेवक सिंह, कुलदीप सिंह रखशेरो, भोला सिंह ज्योति शाह, प्रितपाल सिंह और विरसा सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी इस अपील का समर्थन किया। फिलहाल यह मांग पार्टी नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से हाईकमान के सामने रखी गई अपील है। 2027 के विधानसभा चुनाव में पट्टी से उम्मीदवार को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।


