Breaking News
Rashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियमRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियम

CJP Protest: सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद जंतर-मंतर और सफदरजंग अस्पताल में सुरक्षा कड़ी

CJP Protest: सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद जंतर-मंतर और सफदरजंग अस्पताल में सुरक्षा कड़ी

सोनम वांगचुक को प्राटेस्ट स्‍थल से ले जाते जवान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

CJP Protest: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें शनिवार को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद जंतर-मंतर, नई दिल्ली के कई क्षेत्र और अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शनिवार सुबह जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल से वांगचुक को अस्पताल ले जाने के दौरान कुछ समय के लिए हल्की अफरा-तफरी की स्थिति बनी। पुलिस का कहना है कि इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जंतर-मंतर तथा आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है।

प्रदर्शनकारियों और आम लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए कई स्थानों पर अवरोधक लगाए गए हैं तथा प्रमुख जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) सचिन शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों, उनकी स्वास्थ्य स्थिति और चिकित्सकों की सलाह के अनुरूप सोनम वांगचुक को हम आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख और उपचार के लिए उपयुक्त सरकारी अस्पताल ले गए जहां वह चिकित्सकीय देखरेख में हैं।’’ दिल्ली पुलिस ने भी एक बयान जारी कर कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह पर वांगचुक को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए जब उन्हें अस्पताल ले जाने की कार्रवाई की जा रही थी, तब प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध करते हुए बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए थोड़ी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस ने अत्यधिक संयम बरतते हुए पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न करायी।’’ सफदरजंग अस्पताल के भीतर और आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अस्पताल परिसर में दिल्ली पुलिस का अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और वांगचुक के समर्थकों तथा अन्य लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके।

इस बीच, जंतर-मंतर पर मौजूद कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि इस कार्रवाई के दौरान न तो किसी प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिया गया और न ही किसी के साथ बल प्रयोग या दुर्व्यवहार किया गया। पुलिस ने बताया कि एहतियात के तौर पर पूरे नयी दिल्ली क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा, ‘‘हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे शांतिपूर्वक और जल्द से जल्द प्रदर्शन स्थल खाली कर दें।’’

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नई दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।