Breaking News
Anil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमAnil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातम

CM Bhagwant Mann Cii Meeting : पंजाब में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, लुधियाना और जालंधर में बनेंगे नए स्किल सेंटर

CM Bhagwant Mann Cii Meeting : पंजाब में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, लुधियाना और जालंधर में बनेंगे नए स्किल सेंटर

पंजाब में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, लुधियाना और जालंधर में बनेंगे नए स्किल सेंटर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

CM Bhagwant Mann Cii Meeting : पंजाब के CM Bhagwant Mann ने पराली के स्थायी प्रबंधन को बढ़ावा देने, बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने और प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के साथ मिलकर काम करने का पुरजोर आह्वान किया है।

चंडीगढ़ में आयोजित सी.आई.आई. के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक (CM Bhagwant Mann Cii Meeting) के दौरान CM Bhagwant Mann ने साफ किया कि सरकार पंजाब को देश का अग्रणी औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए कारोबार के अनुकूल माहौल तैयार कर रही है। इस उच्च-स्तरीय बैठक में किसानों के हितों, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और स्वच्छ तकनीक अपनाने जैसे गंभीर मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई।

विज्ञापन

मालवा क्षेत्र में अवशेष प्रबंधन पर जोर

CM Bhagwant Mann ने विशेष रूप से (CM Bhagwant Mann Cii Meeting) मालवा बेल्ट के संगरूर और बरनाला जिलों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां धान की परमल किस्म की खेती बड़े पैमाने पर होती है, इसलिए इन क्षेत्रों में फसली अवशेषों के निपटारे के प्रयासों को और अधिक तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए व्यावहारिक, किफायती और प्रौद्योगिकी आधारित टिकाऊ समाधान मुहैया कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए उद्योग जगत और अन्य हितधारकों को मिलकर आगे आना होगा ताकि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।

कौशल विकास और नए औद्योगिक संस्थान

युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने के वास्ते CM Bhagwant Mann ने शिक्षा और कौशल विकास के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने लुधियाना में प्रस्तावित मल्टी-स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एम.एस.टी.आई.) स्थापित करने के लिए सी.आई.आई. को हरसंभव सरकारी मदद का भरोसा दिया।

इसके अलावा, जालंधर में अत्याधुनिक प्रयोगशाला से युक्त ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर टेक्निकल टेक्सटाइल्स’ स्थापित करने की संभावनाओं पर विचार करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने रक्षा विनिर्माण उद्योगों के लिए विशेष कौशल विकास केंद्र खोलने की जरूरत पर भी बल दिया ताकि स्थानीय स्तर पर ही प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार किया जा सके।

निवेश और कारोबार सुगमता को बढ़ावा

बैठक के दौरान CM Bhagwant Mann ने कहा कि राज्य में नए निवेश को आकर्षित करने और उत्पादन लागत को कम करने के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचा बेहद जरूरी है। सरकार औद्योगिक क्षेत्रों को निरंतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति देने के साथ-साथ कारोबार में आ रही हर अड़चन को दूर करने के लिए लगातार काम कर रही है।

सी.आई.आई. एग्रो टेक इंडिया 2026 के दौरान ‘वर्ल्ड हॉर्टिकल्चर सेंटर’ के भारत दौरे को सुचारू बनाने में भी सरकार पूरा सहयोग देगी, जिससे कृषि और बागवानी के क्षेत्र में तकनीक और ज्ञान का बेहतर आदान-प्रदान हो सके।

Jalandhar Band : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में आज जालंधर रहेगा बंद

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।