Breaking News
Jhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारेंJhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारें

Jalandhar Band : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में आज जालंधर रहेगा बंद

Jalandhar Band : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में आज जालंधर रहेगा बंद

लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में आज जालंधर रहेगा बंद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Jalandhar Band  : लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई अपमानजनक घटना का असर अब पड़ोसी जिलों में भी साफ दिखने लगा है। घटना के विरोध में आज दलित समाज और विभिन्न संगठनों ने  Jalandhar Band की कॉल दी है। सुबह होते ही भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीवा गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे Jalandhar Bnad और बाजारों को बंद कराने की अपील की। इस बंद को शहर के प्रमुख बाजारों का समर्थन भी मिल रहा है।

बाजार बंद, लेकिन आम जनता की सहूलियत का रखा गया ध्यान

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस बंद के दौरान शहर की कई मुख्य मार्केट्स और बैंक बंद रखे गए हैं। हालांकि, आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए किसी भी हाईवे को जाम नहीं किया जाएगा। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं जैसे अस्पताल और मेडिकल स्टोर सुचारू रूप से खुले हैं। बच्चों की परीक्षाओं के मद्देनजर स्कूल-कॉलेज भी बंद नहीं किए गए हैं, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जालंधर के सबसे व्यस्त रैनक बाजार के दुकानदारों ने भी खुद आगे आकर इस बंद को समर्थन दिया है।

विज्ञापन

बार-बार हो रही घटनाओं से समाज में गहरा रोष

दलित नेताओं का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। राजीवा गोरा ने रोष जताते हुए कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान की यह दसवीं घटना है। लुधियाना में पहले भी इसी जगह पर ऐसी हरकतें हुई थीं, तब समुदाय ने वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। वहीं, गौरव वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस से ठीक पहले हो रही ऐसी घटनाएं किसी राजनीतिक साजिश की तरफ इशारा करती हैं, जिसे समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

प्रशासन की सख्ती और पुलिस कमिश्नर की बैठक

विवाद और बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। लुधियाना में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने आज सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में दलित भाईचारे के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक बुलाई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि मंगलवार को लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर शरारती तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को जूतों की माला पहनाकर माहौल खराब करने की कोशिश की थी, जिसके बाद से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

Punjab के पूर्व मंत्री Bhagat Chunni Lal का 93 साल की उम्र में निधन, राजकीय सम्मान होगा अंतिम संस्कार

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।