Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

CM Flying Raid shahabad: अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग का बड़ा छापा: सूरजमुखी स्टॉक में मिली गड़बड़ी, 59 सरकारी बैग गायब

CM Flying Raid shahabad: अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग का बड़ा छापा: सूरजमुखी स्टॉक में मिली गड़बड़ी, 59 सरकारी बैग गायब

शाहाबाद अनाज मंडी में CM फ्लाइंग का छापा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

CM Flying Raid shahabad: सरकारी खरीद और गोदामों में चल रहे खेल को उजागर करने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते (CM Flying) की टीम ने गुरुवार को अनाज मंडी में अचानक दस्तक दी। इस औचक कार्रवाई से मंडी के आढ़तियों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मंडी की दो प्रमुख फर्मों के रिकॉर्ड और स्टॉक की बारीकी से जांच की, जिसमें सूरजमुखी के स्टॉक में भारी विसंगतियां, बिना सूचना के गोदाम का संचालन करने और बिना अनिवार्य गेट पास के माल डंप करने के गंभीर मामले उजागर हुए हैं।

5800 बोरियों की गिनती के लिए बुलानी पड़ी लेबर, 59 बैग मिले कम

विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर राजबीर के नेतृत्व में पहुंची इस संयुक्त जांच टीम में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग (DFSC), हरियाणा राज्य वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन और हैफेड के आला अधिकारी शामिल रहे। टीम ने सबसे पहले दुकान नंबर 10 के नजदीक बने एक गुप्त गोदाम पर छापा मारा, जहां राज्य वेयरहाउस के आधिकारिक टैग और मार्का लगी सूरजमुखी की करीब 5800 बोरियां रखी हुई थीं। इतनी बड़ी तादाद में मौजूद बोरियों का मिलान करने के लिए टीम को विशेष रूप से लेबर बुलानी पड़ी। कागजों की जांच में पता चला कि इस फर्म ने दिसंबर 2025 में सरकारी ऑक्शन (नीलामी) के जरिए 2058 क्विंटल सूरजमुखी खरीदी थी, जिसका कुछ हिस्सा पंजाब की फर्मों को बेचा गया था। हालांकि, जब मौके पर मौजूद माल का भौतिक सत्यापन किया गया, तो रिकॉर्ड के मुकाबले 59 बैग गायब मिले, जो सीधे तौर पर स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहे हैं।

बिना गेट पास के मिलीं 74 बोरियां, आढ़ती ने दी सफाई

गोदाम में मिली इस गड़बड़ी के बाद फ्लाइंग स्क्वाड ने अपना रुख मंडी की ही दूसरी फर्म दुकान नंबर 10-बी की तरफ किया। यहां टीम को सूरजमुखी के 74 ऐसे बैग मिले, जिनका मंडी बोर्ड का कोई गेट पास या कानूनी दस्तावेज मौके पर मौजूद नहीं था। बिना गेट पास के माल रखने के इस अवैध मामले पर जब अधिकारियों ने सख्ती दिखाई, तो संबंधित आढ़ती संजीव सिंगला ने सफाई पेश की। आढ़ती का दावा था कि यह सूरजमुखी स्थानीय किसानों की है, जिसे केवल सुखाने और साफ-सफाई करने के मकसद से दुकान के भीतर सुरक्षित रखा गया था।

रिपोर्ट तैयार, दोषी आढ़तियों पर गिरेगी कानूनी गाज

सुबह से शुरू होकर दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तक चली इस मैराथन कार्रवाई के बाद मार्केट कमेटी और संबंधित विभागों में खलबली मची हुई है। जांच टीम ने दोनों फर्मों के खरीद-बिक्री के दस्तावेज, पंजाब भेजे गए माल के बिल और मौके के स्टॉक रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। सब इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया कि पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों और मार्केट कमेटी को भेजी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने और सरकारी स्टॉक में हेराफेरी करने वाली इन फर्मों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।