Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Dhand Panchmukhi Chowk: ढांड के पंचमुखी चौक पर राहगीरों को मिलेगी राहत; विधायक सतपाल जांबा ने किया वाटर कूलर का उद्घाटन

Dhand Panchmukhi Chowk: ढांड के पंचमुखी चौक पर राहगीरों को मिलेगी राहत; विधायक सतपाल जांबा ने किया वाटर कूलर का उद्घाटन

पंचमुखी चौक पर सांसद नवीन जिन्दल ने लगवाया वाटर कूलर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Dhand Panchmukhi Chowk: (नरेश ढांडा) कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के ढांड कस्बे में शनिवार को आम जनता और मुसाफिरों के लिए राहत की एक बड़ी खबर आई। जून महीने की इस झुलसा देने वाली गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे राहगीरों की सुविधा के लिए स्थानीय पंचमुखी चौक पर एक नया वाटर कूलर चालू किया गया है।

कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिन्दल की विशेष पहल पर लगाए गए इस वाटर कूलर का शुभारंभ करने पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा विशेष रूप से पहुंचे। विधायक ने खुद वाटर कूलर से ठंडा पानी पीकर इस सेवा की शुरुआत की। जैसे ही विधायक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, ढांड ग्राम पंचायत के सरपंच जसबीर सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया।

विज्ञापन

विकास के साथ युवाओं के रोजगार पर भी सांसद का फोकस: सतपाल जांबा

उद्घाटन के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सतपाल जांबा ने सांसद नवीन जिन्दल के इस प्रयास की जमकर सराहना की। विधायक ने कहा, “सांसद नवीन जिन्दल कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता की मूलभूत जरूरतों को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। इस चिलचिलाती धूप में किसी प्यासे को ठंडा और शुद्ध जल मुहैया कराना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।

” जांबा ने आगे कहा कि जिन्दल केवल बुनियादी ढांचे के विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे इलाके के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए भी गंभीर हैं। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरे क्षेत्र में जल्द ही विभिन्न कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) योजनाएं शुरू की जा रही हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें।

विकसित भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने की कवायद; चरणबद्ध तरीके से सजेंगी छबीलें

सांसद नवीन जिन्दल के कैथल स्थित मुख्य कार्यालय के प्रभारी रविन्द्र धीमान ने इस अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह पूरी कवायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को जमीनी स्तर पर मजबूती देने का एक हिस्सा है। धीमान ने जानकारी दी कि कुछ समय पहले सांसद ने कुरुक्षेत्र लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी विधायकों, पार्षदों और सरपंचों के साथ एक अहम रणनीतिक बैठक की थी।

इसी बैठक में यह तय हुआ था कि पूरे क्षेत्र के उन सभी प्रमुख चौकों, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों को चिह्नित किया जाए जहां राहगीरों का आना-जाना सबसे ज्यादा होता है। इसी कड़ी के तहत गुहला, चीका, कलायत और पूंडरी सहित विभिन्न मंडियों और कस्बों में चरणबद्ध (फेज मैनर) तरीके से हाई-कैपेसिटी वाटर कूलर स्थापित किए जा रहे हैं।

हजारों राहगीरों का मुख्य केंद्र है पंचमुखी चौक; सरपंच ने जताया आभार

ढांड के सरपंच जसबीर सिंह ने इस जनहितैषी कार्य के लिए सांसद और विधायक दोनों का आभार जताते हुए कहा कि पंचमुखी चौक हमारे गांव और आसपास के दर्जनों गांवों का मुख्य चौराहा है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छात्र, मजदूर, किसान और राहगीर गुजरते हैं, जिन्हें बस के इंतजार में घंटों धूप में खड़ा रहना पड़ता है। ऐसे में यहां ठंडे पानी की व्यवस्था होना किसी वरदान से कम नहीं है।

इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान डॉ. बलविंदर संगरौली, निधि मोहन, अरविंद गोलन, ढांड थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन कुमार, सतबीर गिल, ढांड अनाज मंडी के प्रधान दीपक शर्मा, राजू शर्मा, प्रेम शर्मा, दीनानाथ सैनी, ईश्वर गुर्जर, विजय चूहडमाजरा, वीरभान गर्ग, नसीब जड़ौला और माला चुहडमाजरा सहित क्षेत्र के तमाम मौजिज लोग और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।