Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

BJP Archana Gupta: डॉ. अर्चना गुप्ता के हाथ में हरियाणा भाजपा की कमान; लाडवा में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जताया जश्न

GGaganpreet Kaur
डॉ. अर्चना गुप्ता के हाथ में हरियाणा भाजपा की कमान; लाडवा में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जताया जश्न
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लाडवा(कैलाश गोयल) हरियाणा की सियासत में भाजपा संगठन के भीतर एक बड़े और नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के फैसले का जमीनी स्तर पर स्वागत होने लगा है। इस घोषणा के तुरंत बाद कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा के तहत आने वाले गुढ़ा मंडल में जश्न का माहौल देखा गया। गुढ़ा मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा ने अपनी पूरी कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्थानीय स्तर पर लड्डू बांटे और एक-दूसरे को बधाई दी। मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का यह फैसला बेहद दूरदर्शी है और इससे आने वाले समय में प्रदेश के भीतर संगठन की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

पानीपत से चंडीगढ़ तक का सफर: संगठनात्मक अनुभव की धनी हैं नई अध्यक्ष

विज्ञापन

लाडवा में जुटे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अर्चना गुप्ता के राजनीतिक सफर को रेखांकित करते हुए केंद्रीय आलाकमान के फैसले की सराहना की। मंडल महामंत्री जगदीप सैनी और विजय गाभा ने कहा कि डॉ. गुप्ता कोई नया नाम नहीं हैं, बल्कि वे लंबे समय से पार्टी की मुख्यधारा की राजनीति में सक्रिय रही हैं। इससे पहले वे हरियाणा भाजपा की प्रदेश महामंत्री के रूप में पूरे सूबे का दौरा कर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने जमीनी स्तर पर पानीपत जिला अध्यक्ष और भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के तौर पर काम करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी।

पेशे से डॉक्टर और समाजसेवा में अग्रणी: कार्यकर्ताओं को बड़ी उम्मीदें

राजनीति के इतर डॉ. अर्चना गुप्ता का सामाजिक और पेशेवर दायरा भी काफी बड़ा है। वे एक स्थापित चिकित्सक और रेडियोलॉजिस्ट हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लाडवा के गुढ़ा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा ने कहा, “भाजपा की यह खूबी रही है कि वह हमेशा जमीन पर काम करने वाले, पढ़े-लिखे और समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाती है। डॉ. अर्चना गुप्ता के पास चिकित्सा क्षेत्र का प्रोफेशलिज्म और राजनीति का लंबा तजुर्बा है, जिसका सीधा फायदा हरियाणा के कोने-कोने में बैठे कार्यकर्ताओं को मिलेगा।”

मिठाई बांटने के इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे नई प्रदेश अध्यक्षा के नेतृत्व में सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों को हर घर तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर महामंत्री जगदीप सैनी, विजय गाबा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने नए नेतृत्व के सफल कार्यकाल की कामना की।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।