Breaking News
जयपुर में 25 दिसंबर से राष्ट्रीय सरस मेला, देशभर की महिलाओं के उत्पादों के लिए लगेंगे 800 स्टॉलWinter Health Tips Cold and Cough: ठंड शुरू होते ही क्यों बार-बार बीमार पड़ जाते हैं लोग? जानिए सर्दी-जुकाम की असली वजहGurugram Crime News: गुरुग्राम में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, क्राइम ब्रांच ने दो को दबोचाउत्तराखंड में लॉन्च हुआ देवभूमि परिवार पोर्टल, हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID; जानें क्या होगा फायदाAmbala Drug Bust News: अंबाला में पंजाब से चिट्टा लाकर सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख की हेरोइन बरामदजयपुर में 25 दिसंबर से राष्ट्रीय सरस मेला, देशभर की महिलाओं के उत्पादों के लिए लगेंगे 800 स्टॉलWinter Health Tips Cold and Cough: ठंड शुरू होते ही क्यों बार-बार बीमार पड़ जाते हैं लोग? जानिए सर्दी-जुकाम की असली वजहGurugram Crime News: गुरुग्राम में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, क्राइम ब्रांच ने दो को दबोचाउत्तराखंड में लॉन्च हुआ देवभूमि परिवार पोर्टल, हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID; जानें क्या होगा फायदाAmbala Drug Bust News: अंबाला में पंजाब से चिट्टा लाकर सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख की हेरोइन बरामद

होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर फिर पहुंची ED की टीम, सुबह 8 बजे शुरू हुई कार्रवाई

ED Raid Hoshiarpur होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर फिर पहुंची ED की टीम, सुबह 8 बजे शुरू हुई कार्रवाई

सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर फिर पहुंची ED की टीम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

ED Raid Hoshiarpur: होशियारपुर में कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड की। केंद्रीय एजेंसी की टीम सुबह करीब 8 बजे जोधा मल रोड स्थित उनके घर पहुंची। अधिकारियों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी मौजूद थे। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा जवानों ने अरोड़ा के आवास के आसपास मोर्चा संभाल लिया। घर को घेर लिया गया और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फिलहाल ED की इस कार्रवाई के पीछे की वजह और तलाशी के दौरान मिली जानकारी को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत विवरण सामने नहीं आया है। इससे पहले 27 जनवरी को भी ED ने इनकम टैक्स विभाग की टीम के साथ सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर दबिश दी थी। उस दौरान अधिकारियों ने घर में दस्तावेजों की जांच की थी, लेकिन तलाशी में क्या मिला और कार्रवाई किस मामले के सिलसिले में की गई, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी।

औद्योगिक प्लॉट ट्रांसफर मामले में भी दर्ज हुआ था केस

सुंदर शाम अरोड़ा का नाम मोहाली में पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (PSIEC) के औद्योगिक प्लॉट के ट्रांसफर से जुड़े मामले में भी सामने आया था। आरोप था कि औद्योगिक जमीन को 12 प्लॉट से विभाजित कर 125 प्लॉट में बदलने की मंजूरी दी गई थी और इसे रियल एस्टेट कंपनी को ट्रांसफर किया गया था। इस मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जनवरी 2023 में सुंदर शाम अरोड़ा, एक IAS अधिकारी और अन्य अधिकारियों समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। हालांकि, दिसंबर 2024 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले की FIR रद्द कर दी थी।

विज्ञापन

सुंदर शाम अरोड़ा को अक्टूबर 2022 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। आरोप था कि उन्होंने अपने खिलाफ चल रही जांच में राहत दिलाने के लिए विजिलेंस के AIG मनमोहन कुमार को एक करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी। विजिलेंस के मुताबिक, अरोड़ा को 50 लाख रुपये की पहली किस्त देते समय गिरफ्तार किया गया था। बाद में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। फिलहाल सोमवार को उनके आवास पर हुई ED की रेड को लेकर एजेंसी की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है। जांच किस मामले से जुड़ी है और तलाशी में क्या सामने आया है, यह आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Click Here👉 पंजाब चुनाव के लिए AAP की तैयारी तेज, केजरीवाल-भगवंत मान की बैठक में उम्मीदवारों पर चर्चा

Click Here👉पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

होशियारपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।