Breaking News
Hair Fall Reasons: कंघी में आते हैं बालों के गुच्छे? जानिए कितने बाल झड़ना है नॉर्मल और कब है खतरे की घंटीSonipat Accident News: सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के पास दो युवकों की मौतजयपुर में 25 दिसंबर से राष्ट्रीय सरस मेला, देशभर की महिलाओं के उत्पादों के लिए लगेंगे 800 स्टॉलWinter Health Tips Cold and Cough: ठंड शुरू होते ही क्यों बार-बार बीमार पड़ जाते हैं लोग? जानिए सर्दी-जुकाम की असली वजहGurugram Crime News: गुरुग्राम में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, क्राइम ब्रांच ने दो को दबोचाHair Fall Reasons: कंघी में आते हैं बालों के गुच्छे? जानिए कितने बाल झड़ना है नॉर्मल और कब है खतरे की घंटीSonipat Accident News: सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के पास दो युवकों की मौतजयपुर में 25 दिसंबर से राष्ट्रीय सरस मेला, देशभर की महिलाओं के उत्पादों के लिए लगेंगे 800 स्टॉलWinter Health Tips Cold and Cough: ठंड शुरू होते ही क्यों बार-बार बीमार पड़ जाते हैं लोग? जानिए सर्दी-जुकाम की असली वजहGurugram Crime News: गुरुग्राम में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, क्राइम ब्रांच ने दो को दबोचा

Ambala Drug Bust News: अंबाला में पंजाब से चिट्टा लाकर सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख की हेरोइन बरामद

Ambala Drug Bust News: अंबाला में पंजाब से चिट्टा लाकर सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख की हेरोइन बरामद

अंबाला में पंजाब से चिट्टा लाकर सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ambala Drug Bust News: अंबाला छावनी में नशे का काला कारोबार चलाने वाले तस्करों पर सुरक्षा एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की यमुनानगर यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब से हेरोइन लाकर अंबाला कैंट में सप्लाई करने वाले एक युवक को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 20.42 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है, जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है।

इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस बात की तह तक जाने में जुटी है कि यह जहर का सौदागर पंजाब में आखिर किससे माल खरीदता था और इस सिंडिकेट के तार कहां-कहां जुड़े हैं।

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर जीटी रोड फ्लाईओवर के पास बिछाया जाल

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सब-इंस्पेक्टर संदीप शर्मा ने ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम अंबाला कैंट क्षेत्र में नशा विरोधी गश्त और निगरानी पर थी। इसी दौरान एएसआई प्रवीण को एक खास मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि एक शातिर युवक कैंट बस स्टैंड और उसके आसपास के इलाकों में नशा सप्लाई करने की फिराक में है और इस वक्त वह जीटी रोड स्थित महाराजा ढाबे के पास मौजूद है।

सूचना मिलते ही टीम ने बिना वक्त गंवाए बताए गए ठिकाने पर दबिश दी। जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे महाराजा ढाबे के सामने संदिग्ध हालत में खड़े प्रिंस नाम के युवक को पुलिस ने तुरंत घेरकर काबू कर लिया। जब उसकी नियमानुसार तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 20.42 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

मजदूरी की आड़ में चल रहा था धंधा, खंगाले जा रहे पुराने संपर्क

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी प्रिंस मूल रूप से चंडीगढ़ में मजदूरी का काम करता था। दिहाड़ी मजदूरी की इस आड़ में वह पिछले कुछ समय से पंजाब के विभिन्न इलाकों से संपर्क साधकर वहां से हेरोइन की खेप अंबाला कैंट लाता था और यहां स्थानीय स्तर पर युवाओं को नशे की पुड़िया सप्लाई करता था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अंबाला कैंट थाने में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की तफ्तीश एसआई रेशम सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी को यह खेप पहुंचाने वाला मुख्य तस्कर कौन था और इस धंधे में उसके साथ और कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में सुबह-शाम बढ़ी ठंड और छाएगी धुंध, जानिए अपने जिले का मौसम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।