Breaking News
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले पंजाबी कलाकार, सिनेमा के विकास और कलाकारों की सुरक्षा पर की चर्चाYamunanagar Karwa Chauth Murder Case: ‘पापा ने दबाया था मम्मी का गला’, 8 साल पहले की थी लव मैरिज, अब दो मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का सायाNational Unity Day: राष्ट्रीय एकता दिवस पर करीबियों को भेजें ये खास देशभक्ति शुभकामना संदेशपंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम, अधिकतम तापमान गिरा; हिमाचल से सटे जिलों में बढ़ी ठंडHaryana Weather: हरियाणा में बारिश थमते ही बढ़ी सुबह-शाम की ठिठुरन, नारनौल में 13 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पाराकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले पंजाबी कलाकार, सिनेमा के विकास और कलाकारों की सुरक्षा पर की चर्चाYamunanagar Karwa Chauth Murder Case: ‘पापा ने दबाया था मम्मी का गला’, 8 साल पहले की थी लव मैरिज, अब दो मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का सायाNational Unity Day: राष्ट्रीय एकता दिवस पर करीबियों को भेजें ये खास देशभक्ति शुभकामना संदेशपंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम, अधिकतम तापमान गिरा; हिमाचल से सटे जिलों में बढ़ी ठंडHaryana Weather: हरियाणा में बारिश थमते ही बढ़ी सुबह-शाम की ठिठुरन, नारनौल में 13 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा

Entertainment News: अश्लील सामग्री प्रदर्शित करने और कानूनों का उल्लंघन करने पर 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म बंद किए गए

Entertainment News: अश्लील सामग्री प्रदर्शित करने और कानूनों का उल्लंघन करने पर 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म बंद किए गए

50 ओटीटी प्लेटफॉर्म बंद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Entertainment News: सरकार ने शुक्रवार को संसद में कहा कि अश्लील सामग्री प्रदर्शित करने और संबंधित कानूनों का उल्लंघन करने पर पिछले दो वर्ष में 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म को बंद किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने कहा कि उसने सोशल मीडिया मंचों पर बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) से जुड़े विज्ञापनों की हालिया खबरों को गंभीरता से लिया है और उन्हें तत्काल सुधारात्मक उपाय करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने भी इन सोशल मीडिया मंचों को नोटिस जारी किया है।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले दो वर्ष में अश्लील सामग्री प्रदर्शित करने और आईटी अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए भारत में सार्वजनिक पहुंच हेतु 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी बंद कर दिया गया है। वैष्णव ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उनसे सवाल किया गया था, ‘‘क्या सरकार ने इस बात पर ध्यान दिया है कि बच्चों के लिए बने मोबाइल ऐप पर अश्लील विज्ञापन दिखाए जाते हैं?’’

वैष्णव ने अपने जवाब में कहा कि सरकार की नीतियों का उद्देश्य बच्चों सहित अपने उपयोगकर्ताओं के लिए मुक्त, संरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह इंटरनेट सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि “आईटी अधिनियम और आईटी नियम ने मिलकर डिजिटल क्षेत्र में गैरकानूनी और हानिकारक सामग्री से निपटने के लिए एक सशक्त ढांचा तैयार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार सूचना सुरक्षा के क्षेत्र में मानव संसाधन सृजित करने और जनता के बीच साइबर स्वच्छता और साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर सामान्य जागरूकता पैदा करने के लिए ‘सूचना सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता (आईएसईए) पर एक परियोजना कार्यान्वित कर रही है। अब तक, देश भर में 6,650 जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की गई हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मनोरंजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।