Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Entertainment News: सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज होगी

VVinita Kohli
Entertainment News: सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज होगी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मुंबई: ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स ने शनिवार को घोषणा की कि सनी देओल और अक्षय खन्ना अभिनीत अदालती ड्रामा फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज होगी। निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगभग तीन दशक बाद दोनों अभिनेताओं को फिर से एक साथ पर्दे पर ला रही है। इससे पहले दोनों निर्देशक जेपी दत्ता की 1997 में रिलीज़ हुई युद्ध-आधारित फिल्म ‘बॉर्डर’ में साथ दिखाई दिए थे। फिल्म ‘इक्का’ में सनी देओल ने एक प्रसिद्ध वकील की भूमिका निभाई है जिसे अपने अतीत से जुड़े एक व्यक्ति का बचाव करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इस व्यक्ति की भूमिका अक्षय खन्ना निभा रहे हैं। यह मामला उनके सिद्धांतों और परिवार दोनों को कठिन परीक्षा में डाल देता है।

फिल्म में तिल्लोतमा शोम लोक अभियोजक की भूमिका में हैं, जो सनी देओल के किरदार के खिलाफ अदालत में पेश होंगी। वहीं, दीया मिर्जा सनी देओल की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। यह ओटीटी की दुनिया में सनी देओल की पहली फिल्म है, साथ ही 33 वर्षों बाद वह फिर से किसी फिल्म में वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने 1993 में आई फिल्म ‘दामिनी’ में वकील का किरदार निभाया था। निर्देशक मल्होत्रा ने कहा कि यह विषय कई वर्षों से उनके दिल के बेहद करीब रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘एक कहानीकार के रूप में मैं हमेशा ऐसी कहानियों की तलाश में रहता हूं जो मुझे भावनात्मक और रचनात्मक दोनों स्तरों पर चुनौती दें तथा ‘इक्का’ ऐसी ही एक यात्रा रही है। मैं हमेशा से अदालती ड्रामा फिल्मों का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं।’’ 

‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ (कंटेंट) की उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने कहा कि यह फिल्म इस ओटीटी मंच के लिए एक महत्वपूर्ण और विशेष उपलब्धि है। उन्होंने कहा, ‘‘इक्का में वह सबकुछ है जो दर्शकों को एक बेहतरीन अदालती ड्रामा में पसंद आता है-ऊंचे दांव, नैतिक जटिलताएं और भावनात्मक टकराव। मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रोमांचक कहानी के माध्यम से न्याय, सत्य और जवाबदेही जैसे विषयों की पड़ताल करती है, जो अंत तक दर्शकों में उत्सुकता बनाए रखती है…।’’

विज्ञापन

ओटीटी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।