Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Gurugram News: गुरुग्राम में प्रॉपर्टी के नाम पर 51 लाख का फर्जीवाड़ा, 6 आरोपियों पर FIR दर्ज

Gurugram News: गुरुग्राम में प्रॉपर्टी के नाम पर 51 लाख का फर्जीवाड़ा, 6 आरोपियों पर FIR दर्ज

सेक्टर-40 में प्रॉपर्टी के नाम पर 51 लाख का फर्जीवाड़ा, 6 आरोपियों पर FIR दर्ज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम में प्रॉपर्टी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का एक और खौफनाक कारनामा सामने आया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के सेक्टर-40 में प्लॉट बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब 51 लाख रुपये की मोटी रकम हड़प ली गई।

हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए प्राधिकरण में नक्शा स्वीकृति की फीस तक जमा करवा दी। जब पीड़ित को पता चला कि जो प्लॉट उसे बेचा जा रहा है, वह तो पहले ही किसी और के नाम हो चुका है, तब इस बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी गार्डन निवासी बलदेव राज ने अपनी शिकायत में बताया कि जनवरी 2026 में सुमित नरूला नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और सेक्टर-40 की एक प्राइम प्रॉपर्टी में निवेश का प्रस्ताव रखा।

इसके बाद 22 जनवरी को सुमित ने बलदेव की मुलाकात सेक्टर-51 स्थित ‘टाउन रियल एस्टेट’ के दफ्तर में मोहित जैन से करवाई। मोहित ने खुद को उस संपत्ति का अधिकृत प्रतिनिधि बताते हुए पूरे कागजात दिखाए और सौदा पक्का करते हुए 50 हजार रुपये की टोकन मनी ले ली।

एग्रीमेंट कर ऐंठे 49.50 लाख, HSVP में जमा कराई नक्शा फीस

पीड़ित का आरोप है कि मोहित जैन, प्रदीप कुंडू और वीना देवी ने उन्हें पूरी तरह से अपने जाल में फंसा लिया। 23 जनवरी को आरोपियों ने औपचारिक एग्रीमेंट तैयार करवाया और पीड़ित से 49 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। इतना ही नहीं, सौदा असली लगे इसलिए आरोपियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के खाते में 70,832 रुपये की नक्शा स्वीकृति फीस भी जमा करवा दी।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद 12 फरवरी को जब पीड़ित ने अपने स्तर पर पड़ताल की, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि जिस प्लॉट का एग्रीमेंट उनके नाम किया गया है, वह तो आरोपी पहले ही जगदीश गोयल नाम के व्यक्ति को बेच चुके हैं।

ठगी की पोल खुली तो दी जान से मारने की धमकी, जांच में सामने आया लंबा आपराधिक रिकॉर्ड

जब बलदेव राज ने मोहित जैन से अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने साफ इनकार कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने न सिर्फ पैसे देने से मना किया बल्कि यह कहकर धमकाया कि “यह उनका रोज का काम है, अगर पुलिस या कोर्ट गए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।

” इसके बाद जब पीड़ित ने छानबीन की तो सामने आया कि आरोपी मोहित जैन और उसके साथियों पर पहले से ही डीएलएफ फेज-2, डीएलएफ फेज-3, शिवाजी नगर, बादशाहपुर और सेक्टर-40 थानों में धोखाधड़ी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

पीड़ित की शिकायत पर गुड़गांव पुलिस ने पूरे मामले की प्राथमिक जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंपी। ईओडब्ल्यू की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी मोहित जैन, सुमित नरूला, वीना देवी, सुमन देवी, ममता कुमारी, पूनम कुमारी और दिलबाग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Hisar News: जन्नत बार में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, शीशे तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।