Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Hansi News Today: हांसी में बेखौफ चोर: दुर्गा माता मंदिर का ताला तोड़ 8 फीट ऊंचाई से उतार ले गए इनवर्टर, दानपात्र भी खाली

AAmandeep Singh
हांसी में बेखौफ चोर: दुर्गा माता मंदिर का ताला तोड़ 8 फीट ऊंचाई से उतार ले गए इनवर्टर, दानपात्र भी खाली
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हांसी। हांसी शहर में चोरों ने अब धार्मिक स्थलों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला गिगल देवी अस्पताल के नजदीक स्थित दुर्गा माता मंदिर का है, जहाँ मंगलवार देर रात बेखौफ चोरों ने मंदिर के गेट का ताला चटकाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों की चालाकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे जमीन से 8 फीट की ऊंचाई पर रखे भारी-भरकम इनवर्टर और बैटरी तक को उतार ले गए।

सुबह पूजा के समय खुला राज

विज्ञापन

घटना का खुलासा बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब मंदिर के पुजारी वेद शर्मा नित्य कर्म के अनुसार पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुँचे। उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था और भीतर सामान खुर्द-बुर्द पड़ा था। पुजारी ने बताया कि वे मंगलवार रात करीब 8 बजे मंदिर मंगल कर घर गए थे। सुबह जब वे आए, तो दानपात्र खाली मिला और माता की मुख्य प्रतिमा के पास श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई नकदी भी गायब थी।

ऊंचाई भी नहीं रोक पाई चोरों के हाथ

मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के लिए करीब 8 फीट की ऊंचाई पर इनवर्टर और बैटरी सेट लगवाया था। चोरों ने इसे उतारने के लिए मंदिर में ही रखे 3 फीट ऊंचे लोहे के बेंच का इस्तेमाल किया। पुजारी और स्थानीय लोगों का मानना है कि वारदात में दो या दो से अधिक चोर शामिल रहे होंगे, जिन्होंने बड़ी सफाई से इस काम को अंजाम दिया।

सीसीटीवी की कमी बनी कमजोरी

दुर्भाग्यवश मंदिर परिसर के भीतर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, जिसका फायदा उठाते हुए चोर आसानी से निकल गए। हालांकि, सूचना पाकर मौके पर पहुँची बस स्टैंड चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम मंदिर के आसपास स्थित दुकानों और मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

पुजारी और श्रद्धालुओं में नाराजगी

पुजारी वेद शर्मा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मंदिर में पहले भी कई बार छोटी-बड़ी चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस आज तक एक भी आरोपी को सलाखों के पीछे नहीं भेज पाई है। बार-बार हो रही इन घटनाओं से श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुँच रही है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह को जल्द से जल्द दबोचा जाए। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

हांसी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।